
असम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिली है। मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा की सरकार ने एक साथ 8 आईएएस और 6 एसीएस अफसरों का स्थानांतरण किया गया है। कामरूप, शिवसागर, धुबरी, तिनसुकिया समेत कई जिलों के आयुक्त बदले गए हैं। कार्मिक विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश (IAS Transfer Order) भी जारी कर दिया है।
बुधवार को जारी आदेश शासकीय आदेश के तहत बैच 2015 के आईएएस अफसर सुमित सत्तावन को स्थानंतरित करके तिनसुकिया डीसी पद पर पदस्थापित किया गया है। इससे पहले वह कामरूप (एम) जिला आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आईएएस अधिकारी आयुष गर्ग को शिवसागर डीसी पद से स्थानांतरित करके कचार डीसी पद पर भेजा गया है। इस पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी मृदुल यादव को स्थानांतरित करके शिवसागर का नया डीसी नियुक्त किया गया है।
इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
- दिबाकर नाथ जिला आयुक्त धुबरी को जिला आयुक्त बोंगाईगांव पद पर भेजा गया है।
- स्वप्निल पॉल, तिनसुकिया डीसी को स्थानांतरित करके कामरूप (एम) का नया डीसी बनाया गया है।
- मसंदा मागडालिन पर्टिन, जिला आयुक्त कोकराझार और निर्देशक ट्रेनिंग, बोडोलैंड एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज कोकराझार (अतिरिक्त) को स्थानांतरित करके ज्वाइंट सेक्रेटरी वित्त विभाग के पद पर भेजा गया है।
- सिमी करण, पर्यावरण और वन विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी को हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स विभाग (अतिरिक्त) को स्थानंतरित करके तामूलपुर का नया डीसी बनाया गया है।
- आरण्यक साइकिया, मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर को स्थानांतरित करके कर आंगलोंग का नया डीसी नियुक्त किया।
इन 6 एसीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
- एसीएस अधिकारी नीरज पुबानी गुहैन को दरांग का नया डीसी नियुक्त किया गया है। पहले वह होम एंड पॉलीटिकल डिपार्टमेंट के सचिव पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा जेल के इंस्पेक्टर जनरल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
- निराला फांगशोपी, आयुक्त कार्बी आंगलोंग को स्थानांतरित करके अतिरिक्त सचिव पहाड़ी क्षेत्र विभाग पद पर भेजा गया है।
- पलक महंत गोलाघाट डीसी को स्थानांतरित करके असम जेल का इंस्पेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है।
- नाबादीप पाठक को स्थानांतरित करके धुबरी का नया डीसी बनाया गया है। पहले वह बोंगाईगाँव डीसी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
- पराग कुमार यादव, डीसी दारांग को स्थानांतरित करके गोलाघाट का नया जिला आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- पंकज चक्रवर्ती जिला आयुक्त तामूलपुर को स्थानांतरित करके जिला आयुक्त कोकराझार पद पर भेजा गया है। इसके अलावा बोडोलैंड एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज कोकराझार के ट्रेनिंग के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

