IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी

एक साथ 10 आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। कई जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। शासकीय आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर नियुक्त किया गया है?
IAS Transfer 2026

तमिलनाडु में लगातार प्रशासनिक हलचल देखने को मिल रहा है। 2 दिनों के भीतर दूसरी बार आईएएस अफसरों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। 10 अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। पाँच जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्य सरकार ने शनिवार को जारी किया है।

आईएएस अधिकारी थिरु किरलोश कुमार को आवास और शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वह पहले राज्यपाल के प्रमुख सचिव लोक भवन पद पर कार्यरत थे। अब डॉ आर सेलवराज का के स्थान पर पदभार ग्रहण करने वाले हैं। बता दें कि 29 मई को ही तमिलनाडु सरकार ने 40 आईएएस अफसरों का तबादला किया था। 20 से अधिल जिलों के कलेक्टर भी बदले गए थे।

इन जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए 

टीएमटी शरण्या अरी,  तिरिक्त निदेशक सामाजिक कल्याण को टीएमटी एन. मेरुनलिनी के स्थान पर पेरम्बलूर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं टीएमटी एन. मेरुनलिनी को थिरु पी. रथिनसामी के स्थान पर अरियालुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। टीएमटी एस. मालती हेलेन को रश्मि सिद्धार्थ जांगड़े के स्थान पर चेन्नई जिले का कलेक्टर बनाया गया है। थिरु एम शिवगुरु प्रभाकरन, कमिश्नर कोयंबटूर कॉर्पोरेशन को स्थानांतरित करके रामनाथपुरम जिले का कलेक्टर बनाया गया है। एस कविता को तिरुवल्लूर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

  • टीएमटी चित्रा विजयन की सेवाएं क्षेत्रीय उपयुक्त (उत्तर) के रूप में नियुक्ति के लिए ग्रेटर चेन्नई निगम में दी गई है।
  • वीर प्रताप सिंह को तिरुचिरापल्ली निगम के आयुक्त के पद का प्रभार सौंपा गया है।
  • चेन्नई महानगर जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के कार्यकारी निदेशक तिरु गौरव कुमार की सेवाएं मदुरई निगम के आयुक्त के रूप में नियुक्ति के लिए रखी गई है।
  • कट्टा रवि तेजा की सेवाएं कोयंबटूर कॉर्पोरेशन के कमिश्नर के रूप में नियुक्ति के लिए रखी गई है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews