IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक सर्जरी, 11 आईएएस अफसर इधर से उधर, यहाँ देखें तबादला सूची 

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। आइए जानें सरकार ने किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी दी है?
IAS Transfer 2026

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में नई सरकार ने गठन के बाद लगातार अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) हो रहा है। तमिलनाडु में  मुख्यमंत्री थलापति विजय की सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग समेत कई विभागों में नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। वगिन पश्चिम बंगाल में बीते दो दिनों के भीतर 7 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। जिसमें से पांच को मुख्य सचिव कार्यालय से जोड़ा गया है।

14 मई को जारी आदेश के तहत पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने पांच आईएएस अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यों के साथ मुख्य सचिव कार्यलय से जोड़ा है । इस लिस्ट में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के संयुक्त सचिव नवीन कुमार चंद्र, एडीएम-3 हुगली सुभाषिनी ई, एडीएम देव पश्चिम मेदिनीपुर मोहम्मद अब्दुल शहीद एडम-2 उत्तर 24 परगना शुभम कुंडल और एडीएम-3 दक्षिण 24 परगना रौनक अग्रवाल का नाम शामिल है।

पश्चिम बंगाल में इन 2 आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

बुधवार को जारी एक आदेश के तहत बैच 2020 की आईएएस अधिकारी नेहा बनर्जी को ज्वाइंट सेक्रेटरी, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। जो पहले एडीएम पूर्व मेदनीपुर पद पर कार्यरत थी। इसके अलावा उन्हें डब्ल्यूटीएल के सीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

डॉ रजत नंदा  जो वर्तमान में वरिष्ठ विशेष सचिव, एल एंड एललार और आरआर एंड आर डिपार्टमेंट पद पर कार्यरत हैं, उन्हें सचिव वरिष्ठ विशेष सचिव कार्मिक और प्रशासनिक विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह सदस्य सचिव, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस इन पब्लिक मैनेजमेंट और सत्येंद्र नाथ टैगोर सिविल सर्विसेज कोर्स स्टडी सेंटर के कोर्स डायरेक्टर पद के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे।

तमिलनाडु आईएएस तबादला 

  • 13 मई जारी आदेश के तहत डॉक्टर दरेज़ अहमद को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मैनेजिंग डायरेक्टर/सीओ GUIDANCE पद पर कार्यरत थे।
  • टीएमटी अनु जॉर्ज जॉर्ज को पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन एवं मछुआरा कल्याण विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
  • टीएमटी मरियम पल्लवी बलदेव, विशेष सचिव उद्योग, निवेश संवर्धन और वाणिज्य विभाग को स्थानांतरित करके सामाजिक कल्याण और महिला अधिकारिता विभाग पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • थिरु टी. उदय चंद्रन की सेवाएं अतिरिक्त मुख्य सचिव या अध्यक्ष और मैनेजर डायरेक्टर पद पर नियुक्ति के लिए तमिलनाडु इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन  लिमिटेड को सौंपी गई है।
  • थिरु कुमार जयंत की सेवाएं तमिलनाडु न्यूजप्रिंट और पेपर लिमिटेड को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी/ अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्ति के लिए सौंपी गई है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews