ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। नगर निगम आयुक्त, कलेक्टर और सब-कलेक्टर समेत कई पदों के प्रभाव में बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ 13 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। राज्यपाल की मंजूरी के सामान्य प्रशासन एंड लोक शिकायत विभाग ने 12 मार्च को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
मनीष अग्रवाल को सरकारी समितियां का रजिस्ट्रार बनाया गया है। वर्तमान में वह विशेष राहत आयुक्त ओडिशा सरकार पद पर कार्यरत हैं। अतिरिक्त सचिव, योजना एवं अभीसरण विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। आईएएस अधिकारी स्मृति रंजन प्रधान को ओडिशा लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें स्टार्टअप ओडिशा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर का पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सिद्धार्थ दास को मत्स्य पालन ओडिशा कटक का नया निदेशक बनाया गया है।
ये भी पढ़ें
इस जिले के कलेक्टर बदले
मलकानगिरी कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट पद पर कार्यरत सोमेश कुमार उपाध्याय को स्थानांतरित करके कपड़ा और हथकरघा निदेशक बनाया गया है। मलकानगिरी कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट पद प्रथमेश अरविंद राजेशिरके होंगे। वह पहले बरहामपुर नगर निगम आयुक्त पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उपाध्यक्ष बरहामपुर विकास प्राधिकरण पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
- जेपोर उप कलेक्टर पद पर कार्यरत अकवारायम सस्या रेड्डी को बरहामपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उन्हें बरहमपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के वाइस चेयरमैन पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- अक्षय पिल्ले, सब-कलेक्टर बोनेई को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पारादीप पद पर नियुक्त किया गया है।
- अरुगुला स्नेहा, सब कलेक्टर पदमपुर को एसडीओ-कम-ईओ जिला परिषद मयूरभंज के पद पर नियुक्त किया गया है।
- समीर कुमार जेना, उप- कलेक्टर तालचेर को एसडीओ-कम-ईओ, जिला परिषद गंजाम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सौम्यारंजन प्रधान, सब कलेक्टर रायरंगपुर को एसडीओ-कम-ईओ, जिला परिषद कालाहांडी पद पर नियुक्त किया गया है।
- उपसचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग पद पर कार्यरत और राजस्व अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक पद अतिरिक्त प्रभार संभाल रही मधुस्मिता साहू को शिक्षक शिक्षा और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद का निदेशक बनाया गया है। साथ ही उन्हें स्कूल और मांस एजुकेशन डिपार्टमेंट के एडिशनल सेक्रेटरी पद एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।
- आईएएस अधिकारी उपामा कालो को आरडीसी (एनडी) संबलपुर के सेक्रेटरी पद का एडिशनल चार्ज दिया गया है।
- लिली कुमारी कुल्लू को लोक उद्योग विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।