उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नौकरशाही हलचल (IAS Transfer) देखने को मिली है। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 3 आईएएस अफसर को नया पदभार सौंपा गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में 11 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया है। ट्रांसफर और नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी हो चुका है। कई विभागों के उप सचिव, सचिव और अपर कलेक्टर बदले गए हैं।
छत्तीसगढ़ में बैच 2006 के आईएएस अफसर डॉ. सी. आर प्रसन्ना को आयुक्त, सहकारिता और रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुलदीप शर्मा, रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं और अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक (छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पो को कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार भाटापारा पद पर नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ में इन आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार
- तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पदस्थ किया है। साथ ही उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग पद का एडिशनल चार्ज मिला है।
- लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर पद पर नियुक्त किया गया है।
- सौमिल रंजन चौबे को उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर पद पर भेजा गया है।
- बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, नारायणपुर पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- सुमीत अग्रवाल को आयुक्त नगर पालिक निगम, दुर्ग पद पर पदस्थ किया गया है।
- संदीप कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर पद पर नियुक्त किया गया है।
- आशीष कुमार टिकरिहा को अगले आदेश तक प्रबंध संचालन, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- ऋषभ कुमार पाराशर को उप सचिव, वित्त विभाग पद पर पदस्थ किया गया है।
- तरुण कुमार को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा पद पर नियुक्त किया गया है।


यूपी आईएएस तबादला सूची
आईएएस अफसर बाबू लाल मीना को विभागाध्यक्ष, खाद्य प्रसंस्करण पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण और रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन पद पर कार्यरत हैं। राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण उत्तर प्रदेश शासन और निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, यूपी पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है। राजकमल यादव को विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।







