IAS Transfer: राज्य सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी 

एक साथ 14 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। ज्वाइंट कलेक्टर और प्रबंध निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। उन्हें नया पदभार सौंपा गया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

आंध्र प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण (IAS Transfer) किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 जनवरी सोमवार को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

शासकीय आदेश के तहत आईएएस अधिकारी श्रीनिवासुलू को आयुक्त गुंटूर नगर निगम की सेवाएं नगर प्रशासन और शहरी विकास विभाग ने वापस ले ली है और उन्हें मर्कापुरम जिले का संयुक्त कलेक्टर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। कल्पना कुमारी, मैनेजिंग डायरेक्टर गिरिजन को-ऑपरेटिव कॉरपोरेशन लिमिटेड की सेवाएं ड्राइवर वेलफेयर डिपार्टमेंट ने वापस ली है और उन्हें ज्वाइंट कलेक्टर और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, प्रकाशम जिला पद पर भेजा गया है।

समाज कल्याण उप सचिव बदले गए 

समाज कल्याण उप सचिव के जिम्मेदारी संभाल रहे बैच 2019 के आईएएस अधिकारी सी. विष्णु चरण को संयुक्त कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट अनंतपुरम के पद पर भेजा गया है। वहीं इस पद पर कार्यरत  शिव नारायण शर्मा ज्वाइंट कलेक्टर और एडीएम, अन्नामय्या के पद पर पदस्थ किया गया है। गोपाल कृष्ण रोनांकी को स्वास्थ्य, चिकित्सा एंव परिवार कल्याण के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

  • निधि मीणा, ज्वाइंट कलेक्टर एंड एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को YSR कडप्पा के पद पर पदस्थ किया गया है। इस पद पर कार्यरत अदिति सिंह को  स्थानांतरित किया गया है। उन्हें चाइल्ड केयर लीव खत्म होने के बाद पद संभालने का निर्देश दिया गया है।
  • मल्लावरपु सूर्य तेजा, प्रबंध निदेशक, आंध्र प्रदेश टेक्नोलॉजीज सर्विसेज की सेवाएं सूचना प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स एंव संचार विभाग ने वापस ली है। उन्हें अनकापल्ली जिले में संयुक्त कलेक्टर और अतिरिक्त जिला पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
  • आदर्श राजेंद्र को ज्वाइंट कलेक्टर और अतिरिक्त जिला पदाधिकारी चित्तूर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • विशाखापट्टनम जिले के ज्वाइंट कलेक्टर और एडीएम पद पर गोब्बिल्ला विद्याधारी को नियुक्त किया गया है।
  • वी.  संजना शर्मा सब-कलेक्टर तेनाली को ज्वाइंट कलेक्टर और अतिरिक्त जिला पदाधिकारी पलनाडु के पद पर भेजा गया है।
  • उपसचिव एचएम एंड फ़्यूडब्ल्यू विभाग को स्थानांतरित करके प्रबंध निदेशक गिरिजन को-ऑपरेटिव कॉरपोरेशन लिमिटेड पद का प्रभार सौंपा गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews