IAS Transfer: राज्य में हुआ 17 आईएएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के ADM बदले गए, यहाँ देखें लिस्ट 

पश्चिम बंगाल में कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया गया है। कई जिलों में नए एडीएम नियुक्त किए गए हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी दी गई है?
IAS Transfer News

पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्यपाल के आदेश पर 17 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। बांकुरा, पश्चिम बर्धमान, जलपाईगुड़ी, झाड़ग्राम समेत कई जिलों में नए एडीएम की नियुक्ति की गई है। नगर निगम आयुक्त पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में जारी किया है।

कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ पद पर कार्यरत नितिन सिंघानिया को स्थानांतरित करके वरिष्ठ विशेष सचिव, गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही सदस्य सचिव, लोक प्रबंधन उत्कृष्ट केंद्र और पाठ्यक्रम निदेशक, सत्येंद्र टैगोर सिविल सेवा अध्ययन केंद्र पद की जिम्मेदारी भी दी गई है।

डॉ. रजत नंदा को वरिष्ठ विशेष सचिव, पी एंड एआर विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें संयुक्त सचिव, कैबिनेट सचिवालय और निदेशक सूचना आई एंड सीए विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

बिधाननगर और आसनसोल नगर निगम आयुक्त बदले गए 

बिधाननगर नगर निगम आयुक्त पद की जिम्मेदारी रवि अग्रवाल को सौंपी गई है, जो पहले पुरुलिया एडीएम पद पर कार्यरत थे। वह सुजॉय सरकार का स्थान ग्रहण करने वाले हैं, जिन्हें स्थानांतरित करके कपड़ा और रेशम उत्पादन आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। एमडी, तंतुजा पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। आसनसोल नगर निगम का आयुक्त हिंडोले दत्त को बनाया गया, जो पहले नेताजी सुभाष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान पश्चिम बंगाल में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्यरत थे।

इन जिलों में हुई नए एडीएम की नियुक्ति 

हावड़ा के एडीएम पद पर शिंचन शेखर को नियुक्त किया गया है, जो पहले जलपाईगुड़ी एडीएम पद पर कार्यरत थे। अर्चना पंढरीनाथ वानखेड़े को पूर्व मेदिनीपुर का एडीएम बनाया गया है। साउथ 24 परगना के एडीएम पद की जिम्मेदारी मनजीत कुमार यादव को दी गई है। सौरव पांडे को एडीएम पश्चिम मेदिनीपुर और एकम जयसिंह को बांकुरा एडीएम पद पर नियुक्त किया गया है। झाड़ग्राम एडीएम पद की जिम्मेदारी लक्ष्मण पेरुमाल को दी गई है।

जलपाईगुड़ी के एडीएम पद पर आईएएस अधिकारी राजेश और पश्चिम बर्धमान एडीएम पद पर सुमन सौरभ मोहंती को नियुक्त किया गया है। प्रशांत राज  शुक्ला को बांकुरा का एडीएम बनाया गया है। एडीएम पश्चिम मेदिनीपुर पद पर शेख अंसर अहमद को नियुक्त किया गया है। हावड़ा एडीएम पद पर कार्यरत प्रियदर्शिनी एस को विशेष सचिव कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews