Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, IAS समेत 33 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

दिल्ली में कई प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है। इसमें 3 आईएएस अफसर भी शामिल हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद की जिम्मेदारी दी गई है?
IAS Transfer 2026

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। उप राज्यपाल की मंजूरी से एक साथ 4 आईएएस और 29 DANICS अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिप्टी सेक्रेटरी और इलेक्शन ऑफिसर समेत कई पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। इससे संबंधी आदेश बुधवार की रात डिप्टी सेक्रेटरी (सर्विसेज) जितेंद्र कुमार अरोड़ा ने जारी कर दिया है।

आईएएस अधिकारी डॉ जी नरेंद्र कुमार को फाइनेंशियल कमिश्नर पद पर नियुक्त किया गया है। प्रशांत गोयल को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, फूड एंड सिविल सप्लाईज के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें सीएमसी (डीएफएसी), सीएमडी (DSCSC), सचिव (एआर) और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (पावर) पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

आईएएस अधिकारी सौम्या सौरभ को डिप्टी कमिश्नर/डीए नॉर्थ वेस्ट पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें विशेष सचिव (इंडस्ट्रीज) के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सोनिका सिंह को कमिश्नर DDA पद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह विशेष सचिव, LG पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

इन DANICS अधिकारियों का तबादला हुआ

हर्षित जैन को ज्वाइंट सेक्रेटरी विधानसभा सचिवालय के पद पर नियुक्त किया गया है। मंगल सैन अधीक्षक सेंट्रल जेल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओमप्रकाश सैनी को डिप्टी सेक्रेटरी डीएसएसएसबी पद पर पदस्थ किया गया है। डिप्टी सेक्रेटरी (यूडी) पद की जिम्मेदारी विनय कुमार त्रिपाठी को दी गई है।

स्टेट इलेक्शन कमीशन के डिप्टी सेक्रेटरी पद पर अमित कुमार को नियुक्त किया गया है। DOV असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर मनोज कुमार को नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी, कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स पद पर लालवरमॉय को पदस्थ किया गया है। GAD डिप्टी सेक्रेटरी पद पर श्याम प्रकाश को नियुक्त किया गया है। डिप्टी सेक्रेटरी फाइनेंस पद पर परवीन भार्गव को नियुक्त किया गया है। डिप्टी डायरेक्टर (ALC) पद पर अल्पना शर्मा को नियुक्त किया गया है। बदली एसडीएम विनय सिंह को बनाया गया है। आईएएस और डीएएनआईसीएस अफसरों की तबादला सूची नीचे देखें-

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews