IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, 4 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, 2 को मिला अतिरिक्त प्रभार

कई आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। कई विभागों के आयुक्त और सचिव बदले गए हैं। सभी अधिकारियों को नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

महाराष्ट्र में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। चार आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा (IAS Transfer) गया है। 2 फरवरी 2026 को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शासन द्वारा जारी कर दिया गया है। सचिव, निदेशक और आयुक्त पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। वहीं जम्मू कश्मीर में दो आईएएस अधिकारियों को एडिशनल चार्ज दिया गया है।

आईएएस अधिकारी श्रीधर दुबे को मुंबई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मैनेजिंग डायरेक्टर महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग एंड फेडरेशन मुंबई पद पर कार्यरत थे। सत्यजीत बाडे को पुणे में दिव्यांग कल्याण आयुक्त बनाया गया है। पहले वह एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जिला परिषद रायपुर पद पर कार्यरत थे।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ

प्रोजेक्ट डायरेक्टर महाराष्ट्र ड्रग्स कंट्रोल सोसायटी मुंबई पद पर कार्यरत सुनील भोंकरे को कमिश्नर अर्बन हेल्थ मुंबई पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल कुलकर्णी, ज्वाइंट सेक्रेटरी गृह विभाग मुंबई को स्थानांतरित करके मैनेजिंग डायरेक्टर महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन मुंबई पद पर नियुक्त किया गया है।

बता दें पिछले सप्ताह ही राज्य सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। मनीषा  पाटणकर को गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। मिलिंद म्हाइसकर को लोक निर्माण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर भेजा गया था। भुवनेश्वरी एस को सूचना औद्योगिकी निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं डॉ. एच.एस वासेकर को पुणे में स्थित एमएससीईआरटी का निदेशक नियुक्त किया गया था।

इन आईएएस अफसरों को एडिशनल चार्ज मिला 

आईएएस अधिकारी नवीन एसएल, सचिव, सिविल एवियशन डिपार्मेंट को प्रशासनिक सचिव लोक शिकायत विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पहले से ही वह आयुक्त सिविल एविएशन पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बैच 2013 की आईएएस अधिकारी अवनी लवासा, सचिव, परिवहन विभाग को प्रशासनिक सचिव, हॉस्पिटैलिटी एंड प्रोटोकॉल डिपार्टमेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया गया है। जम्मू एंड कश्मीर सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित आदेश 1 फरवरी को जारी किया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews