IAS Transfer: इन 5 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट 

दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। तबादले का आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

गुजरात और पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव देखने को मिला है। ममता बनर्जी की सरकार में दो आईएएस और एक WBCS अधिकारी को नया पदभार (IAS Transfer) सौंपा है। वहीं गुजरात सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी हो चुका है।

13 जनवरी को जारी आदेश के तहत बैच 2006 के आईएएस अधिकारी रश्मि कमल, सचिव, पश्चिमांचल उन्नयान मामले विभाग को स्थानांतरित करके सेंसस ऑपरेशन के निदेशक या सिटिजन रजिस्ट्रेशन के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं WBCS अधिकारी रंजन कुमार दास को निदेशक (एचआर एंड ए) डब्ल्यूबीएसटीईसीएल पद का प्रभार सौंपा है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

आईएएस अफसर छोटे ढेंडुप लामा, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जनजातीय विकास विभाग  को पश्चिमांचल उन्नयान मामले विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल सरकार ने आईएएस अधिकारी विनोद कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर नियुक्त किया था। उन्हें उच्च शिक्षा विभाग और राज्य संपादक पश्चिम बंगाल जिला गजेटियर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा था। वहीं चिन्मय दे को स्पेशल कमिश्नर, जीएसटी दुर्गापुर की जिम्मेदारी दी गई थी।

गुजरात में इन अफसरों को मिला नया पदभार

आईएएस अधिकारी अवनी चित्तरंजन वोरा, सदस्य और रजिस्ट्रार, गुजरात राज्य सहकारी न्यायाधिकरण अहमदाबाद को सुपरन्यूमेररी एडिशनल कलेक्टर खेड़ा नडियाड के नवनिर्मित पद पर नियुक्त किया गया है। चतुर्भुज टेकचंद तीर्थानी, संयुक्त रजिस्ट्रार (ऑडिट), कृषि और ग्रामीण विकास बैंक राजकोट को सुपरन्यूमेररी एडिशनल कलेक्टर राजकोट के नवनिर्मित पद पर पदस्थ किया गया है। एसके पटेल, मैनेजिंग डायरेक्टर, गुजरात लाइवलीहुड प्रमोशन कंपनी लिमिटेड गांधीनगर को ट्रांसफर करके गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन गांधीनगर के सचिव पद पर भेजा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews