IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक बदलाव, एक साथ 5 आईएएस अफसर इधर से उधर, देखें तबादला सूची

कई आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। एक जिले के जिला पदाधिकारी भी बदले गए हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे सरकार ने किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी हैं?
IAS Transfer News

पुडुचेरी में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने 5 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण (IAS Transfer) को मंजूरी दे दी है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश मुख्य सचिव डॉ शरद चौहान ने जारी कर दिया है। एक जिले में नए कलेक्टर भी नियुक्त किए गए हैं। सचिव, निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कुछ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है। बैच 2009 के आईएएस अधिकारी कृष्ण मोहन विकास आयुक्त-सह-सचिव को वन और वन्यजीवन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस पद के प्रभार से चीफ इलेक्टॉरल ऑफिसर पी. जवाहर को कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।

इस जिले के डीसी बदले 

बैच 2022 के आईएएस अधिकारी इशिता राठी को स्थानांतरित करके कराईकल जिला कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें पीपीसीएल के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। पहले वह पुडुचेरी सब-कलेक्टर (नॉर्थ) पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी। कराईकल डीसी पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी एएसपीएस रवि प्रकाश को स्थानांतरित करके सरकार के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही वह महिला और बाल विकास, स्टेशनरी एंड प्रिंटिंग, सैनिक वेलफेयर और फ्रीडम फाइटर्स सेल का एडिशनल चार्ज भी संभालेंगे।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

आर स्मिता सचिव-सह-आयुक्त (श्रम) को सचिव-सह- निदेशक, विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस पद की जिम्मेदारी चीफ इलेक्टॉरल अफसर पी. जवाहर को इस पद से को कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।

ए. विक्रांत राजा, सचिव सरकार-सह-निदेशक, औद्योगिक विकास, व्यापार और वाणिज्य को एचआरआर एंड वक्फ पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी के साथ आईएएस अधिकारी ए. कुलोथुंगान, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर-कम-डिस्ट्रिक कलेक्टर पुडुचेरी को इस पद के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews