IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, राज्य में 5 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी

पश्चिम बंगाल में पाँच आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सीईओ और सचिव पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी दी गई है?
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

पश्चिम बंगाल में नौकरशाही बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने भारतीय प्राशासनिक सेवा के पाँच अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। इसमें से दो को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। होम एंड हिल्स डिपार्टमेंट और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने शनिवार को जारी किया गया है।

बैच 2006 के आईएएस अधिकारी तन्मय चक्रवर्ती ने जन शिक्षा विस्तार एवं पुस्तकालय सेवा विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें अगले आदेश तक स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह श्रम विभाग के ईएसआई योजना के निदेशक पद पर कार्यरत थे।

इन आईएएस अफसरों को मिला एडिशनल चार्ज 

दुष्यंत नारियाला को अध्यक्ष, वेस्ट बेंगल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर नई दिल्ली पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा डायरेक्टर जनरल, NSATI और SNTCSSC के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। वहीं रवि अग्रवाल को सीईओ, न्यू टाउन कोलकाता डेवलपमेंट अथॉरिटी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो वर्तमान में बिधाननगर नगर निगम के आयुक्त पद पर कार्यरत है।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

सुभाषिणी ई, ज्वाइंट सेक्रेटरी, मुख्य सचिव कार्यालय (पी एंड एआर) को प्रोजेक्ट डायरेक्टर, KEIP पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ज्वाइंट म्युनिसिपल कमिश्नर, कोलकाता नगर निगम पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शर्मिष्ठा दास को मत्स्य विभाग के सचिव और BENFISH के मैनेजिंग डायरेक्टर को होम एंड हिल्स अफेयर्स डिपार्टमेंट के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews