IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, इन 4 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, 3 को मिला एडिशनल चार्ज

तीन राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में हलचल देखने को मिली है। कई आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। केंद्र सरकार ने 3 अधिकारियों का कैडर भी बदला है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

इस सप्ताह उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में प्रशासनिक (IAS Transfer) बदलाव देखने को मिला है। केंद्र सरकार ने भी कई आईएएस अफसरों का तबादला किया है। उत्तर प्रदेश में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान में 2 और बिहार में एक आईएएस अफसरों को एडिशनल चार्ज मिला है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 9-10 मार्च 2026 को जारी हो चुका है।

यूपी में आईएएस अधिकारी रोहित आनंद जो पोस्टिंग के प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्हें अपर आयुक्त, उद्योग और प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम पद पर नियुक्त किया गया है।

आईएएस अधिकारी प्रतिमा सतीश कुमार वर्मा को अगले आदेश तक विशेष कार्य पदाधिकारी, स्थानिक आयुक्त का कार्यालय, बिहार भवन नई दिल्ली पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह सचिव, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही मिशन निदेशक बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी पटना का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं।

राजस्थान में इन आईएएस अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार 

गरिमा नरूला, उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट अजमेर अपने पद के पद के कार्य के साथ-साथ उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट किशनगढ़ (अजमेर) पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी। अरुण कुमार जैन सहायक कलेक्टर भीलवाड़ा को उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा पद का एडिशनल चार्ज 26 मार्च 2026 तक के लिए दिया गया है। वहीं रजत यादव (उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट किशनगढ़) और अक्षत कुमार सिंह (उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा) की सेवाएं राजस्थान स्टेट सर्विस डिलीवरी वार रूम जयपुर को सौंपी गई है।

केंद्र सरकार ने किया इन अफसरों का तबादला 

  • आईएएस अधिकारी स्वेता से शादी के बाद आईएएस अधिकारी विद्यांशु शेखर  झारखंड कैडर से स्थानांतरित करके उत्तर प्रदेश कैडर पद में नियुक्त किया गया है।
  • आईएएस अधिकारी इशिता राठी से शादी के बाद आईएएस अधिकारी रवि कुमार सिहाग को मध्य प्रदेश कैडर से स्थानांतरित करके एजीएमयूटी कैडर में नियुक्त किया गया है।
  • आईएएस अधिकारी कृतिका मिश्रा से शादी के बाद आईएएस अधिकारी अंकुर त्रिपाठी को असम-मेघालय कैडर से स्थानांतरित करके बिहार कैडर में नियुक्त किया गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews