IAS Transfer : ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, एक साथ 17 आईएएस अफसरों के तबादले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

आयुष विभाग के निदेशक डॉ. निपुन जिंदल को डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेस निदेशक और आबिद हुसैन सादिक को हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ias transfer

HP IAS HPAS Transfer : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 17 IAS और 4 HAS अधिकारियों के तबादले किए हैं।इसमें तीन जिलों लाहौल स्पीति, सिरमौर और बिलासपुर के डीसी बदले गए हैं।

प्रदेश सरकार ने 4 HPAS अधिकारियों के भी तबादले किए हैं।संशोधित आदेश के अनुसार, पंकज शर्मा को शिमला में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून व्यवस्था) ,मनीष कुमार सोनी को शिमला डिवीजन के सहायक निपटान अधिकारी से धर्मशाला में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और मनोज कुमार को उदयपुर, लाहौल-स्पीति में SDM, अमित कल्थाइक को कुल्लू के आनी से किन्नौर जिले के रेकांगपिओ का SDM ,हमीरपुर के सुजानपुर SDM कुलवंत सिंह पोतन को देहरा जिला कांगड़ा का SDM और संजीत सिंह अगले आदेश तक सुजानपुर, हमीरपुर के SDM का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश आईएएस तबादले

  • लाहौल स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार को बिलासपुर का उपायुक्त ।
  • बिलासपुर के डीसी आबिद हुसैन सादिक अब हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी ।
  • किरण भड़ाना को लाहौल स्पीति,डीसी ।
  • नेशनल हेल्थ मिशन की निदेशक प्रियंका वर्मा सिरमौर डीसी ।
  • रीमा कश्यप (बैच 2015) को निदेशक भाषा व संस्कृति ।सचिव अकादमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर का अतिरिक्त कार्यभार ।
  • सुमित खिमटा ओबीसी और अल्पसंख्यक सशक्तिकरण विभाग का निदेशक ।
  • जफ्फर इकबाल को कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक धर्मशाला का एमडी ।
  • डॉ. पंकज ललित (बैच 2018) को निदेशक भाषा कला व संस्कृति से बदलकर महिला एवं बाल विकास विभाग का निदेशक ।
  • रितिका को निदेशक धर्मशाला नगर निगम का आयुक्त । स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के प्रमुख के तौर पर अतिरिक्त कार्यभार।
  • ओमकांत ठाकुर को एडीसी बिलासपुर ।
  • अभिषेक कुमार गर्ग को एडीसी मंडी ।
  • विजय वार्धन को सचिव हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
  • रुपिंदर कौर को एसडीएम मंडी ।
  • राजदीप सिंह को एसडीएम बिलासपुर लगाया गया है।
  • आईएएस डॉ. निपुण जिंदल (बैच 2014),को डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस निदेशक ।एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार जारी ।
  • रोहित जमवाल (बैच 2014) को निदेशक आयुष ।
  • प्रदीप कुमार ठाकुर को नेशनल हेल्थ मिशन, हिमाचल प्रदेश में मिशन निदेशक ।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews