IAS Transfer : बड़ा फेरबदल, एक साथ 23 अफसरों के तबादले, मिली ये नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

बीएस जगलान को दिल्ली जल बोर्ड का सदस्य (वित्त) और रवि दधीच को विशेष सचिव (विद्युत) बनाया गया है। प्रिंस धवन को एमडी (डीटीसी) एवं परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ias transfer 2025

दिल्ली में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर सोमवार को 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें वे अधिकारी भी शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरे राज्यों से स्थानांतरित होकर दिल्ली आए हैं।इसके अलावा कईयों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और तैनाती का आदेश जारी किए गए हैं।दिलराज कौर को प्रधान सचिव (जीएडी), निहारिका राय को डीटीसी का अध्यक्ष . रश्मि सिंह को महिला एवं बाल विकास विभाग का सचिव और बीएस जगलान अब दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य (वित्त) नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा

  • आदेश के तहत, दिलराज कौर को प्रधान सचिव (जीएडी), प्रधान सचिव (समाज कल्याण), प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार, सचिव (एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण) ।
  • नंदिनी पालीवाल को आयुक्त (व्यापार एवं कर) विभाग में, नीरज सेमवाल को सचिव (राजस्व)-सह-मंडल आयुक्त व सचिव (भूमि एवं भवन) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • रश्मि सिंह को सचिव (डब्ल्यूसीडी), अध्यक्ष (डीसीडब्ल्यू) तथा सचिव (एएंडसीएल) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कृष्ण कुमार सीईओ (आपदा प्रबंधन), राजस्व विभाग, रवि धवन को सदस्य (प्रशासन), डीजेबी, संजीव कुमार मित्तल को निदेशक (कृषि विपणन) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
  • प्रिंस धवन को (परिवहन) एमडी (डीटीसी) एवं अतिरिक्त प्रभार आयुक्त विशेष, कृष्ण कुमार सिंह को सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार और एमडी (डीसीएचएफसी) का अतिरिक्त प्रभार, रवि दाधीच को विशेष सचिव (विद्युत) के साथ दूसरे अतिरिक्त प्रभार, ,तपस्या राघव को स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव के साथ परियोजना निदेशक (सीएटीएस) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी बड़ी जिम्मेदारी

  • पांडुरंग के पोल को सचिव (उच्च शिक्षा एवं टीटीई), निहारिका राय को मौजूदा जिम्मेदारी के अलावा (डीटीसी) का अध्यक्ष ।
  • बीएस जगलान को दिल्ली जल बोर्ड का सदस्य (वित्त)
  • ईडा राजा बाबू को दिल्ली जल बोर्ड का अतिरिक्त सीईओ पद।
  • अंकिता आनंद को महिला एवं बाल विकास में विशेष सचिव।
  • डॉ. अनिल अग्रवाल को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी का प्रधान निदेशक
  • तालो पोटोम को पीडब्ल्यूडी का विशेष सचिव।
  • शाश्वत सौरभ को एमसीडी के अधीन।
  • 2014 बैच की आईएएस अधिकारी सौम्या सौरभ को नार्थ वेस्ट का डीएम।
  • मेकला चैतन्य प्रसाद को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिले का डीएम
  • लक्ष्य सिंघल को दक्षिण जिले का डीएम
  • विवेक कुमार त्रिपाठी को प्रशासन सुधार विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews