IAS Transfer: राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, 4 आईएएस अफसर इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

चार आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे दो आईएएस अधिकारियों को शासन से पोस्टिंग दी है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। विष्णु देव साय की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। तबादले और पोस्टिंग को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

शासन द्वारा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है। किसी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है तो वहीं किसी को एडिशनल चार्ज से मुक्त कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव बदले गए हैं। अमित कटारिया, सुबोध सिंह और मुकेश कुमार बंसल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन्हें बनाया गया सीएम का सचिव (Chhattisgarh IAS Transfer)

बैच 2005 के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। फिलहाल वह वित्त विभाग के सचिव पद पर कार्यरत हैं। इसी के साथ-साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव, वाणिज्य कर सचिव और और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे दो आईएएस अधिकारियों को मिली पोस्टिंग (IAS Transfer Posting News)

बैच 2004 के आईएएस अधिकारी अमित कटारिया को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर अस्थायी रूप से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ मनोज कुमार पिंगुवा को लोग स्वस्थ एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर  मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। फिलहाल वह फिलहाल वह अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। बैच 1997 के आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के पद पर नियुक्त किया है।

ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews