
Himachal pradesh IAS Transfer : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने देर रात 1 आईएफएस और 8 आईएएस अफसर के तबादले किए है ।मंगलवार देर शाम को कार्मिक विभाग ने तबादलों की अधिसूचना जारी की।
इन आदेशों के मुताबिक निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, मानसी सहाय ठाकुर जो श्रम आयुक्त-सह-निदेशक, रोजगार का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं, अब उन्हें श्रम आयुक्त-सह-निदेशक रोजगार लगाया गया है।इससे पहले सोमवार को राज्य सरकार ने 12 एचएएस अफसरों के तबादले किए थे।
हिमाचल प्रदेश IAS तबादला सूची
- आईएफएस अधिकारी नीरज कुमार को वन अरण्यपाल रामपुर से स्थानांतरित कर निदेशक शहरी विकास लगाया गया है।
- आईएएस डॉ. यूनुस को निदेशक उद्योग की जिम्मेदारी। राज्य कर एवं आबकारी के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार ।
- निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति को निदेशक ऊर्जा
- आईएएस अधिकारियों में निवेदिता नेगी एक नवंबर से राज्य लोकसेवा आयोग के सचिव का कार्यभार संभालेंगी।
- मानसी सहाय ठाकुर से निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन का कार्यभार वापस लेकर श्रमायुक्त और निदेशक रोजगार नियुक्त ।
- मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव और विशेष सचिव विवेक भाटिया को पर्यटन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार ।
- निदेशक शहरी विकास गोपाल चंद को शिमला स्मार्ट सिटी का सीईओ और प्रबंध निदेशक ।
- निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीणा को राज्य पॉवर कारपोरेशन में प्रबंध निदेशक।
- निदेशक महिला एवं बाल विकास रुपाली ठाकुर को निदेशक हिप्पा की जिम्मेदारी सौंपी गई।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

