
Uttarakhand IAS PCS Transfer : उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने मंगलवार देर रात फिर 4 आईएएस अधिकारियों और 3 पीसीएस अधिकारियों के दायित्व में बड़ा फेरबदल किया है।इस संबंध में कार्मिक और सतर्कता विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।
बता दे कि पिछले हफ्ते ही राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों के तबादले किए थे और 23 पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बड़ा फेरबदल किया था और अब आईएएस और पीसीेएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Uttarakhand IAS Transfer List
- पीएमजीएसवाई के सीईओ आईएएस हिमांशु खुराना को अपर सचिव जलागम बनाया गया है। अपर निदेशक जलागम की जिम्मेदारी भी दी गई है।
- आईएएस नमामि बंसल से अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा, जलागम, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यभार हटाकर उन्हें नगर आयुक्त देहरादून नगर निगम बनाया गया है।
- आईएएस प्रशांत कुमार आर्य से जीएमवीएन एमडी का कार्यभार हटाया गया है। बाकी विभाग पूर्ववत रहेंगे।
- आईएएस विशाल मिश्रा को नगर आयुक्त हल्द्वानी से हटाकर एमडी जीएमवीएन और मिशन निदेशक जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।
Uttarakhand PCS Transfer List
- पीसीएस जयवर्द्धन शर्मा को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से हटाकर एडीएम प्रशासन हरिद्वार की जिम्मेदारी।
- पीसीएस योगेंद्र सिंह को केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव समेत सभी जिम्मेदारी से हटाते हुए एडीएम पिथौरागढ़ के पद पर तैनात ।
- पीसीएस ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल के पद से हटाकर नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी बनाया गया है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

