IAS IPS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, 5 आईएएस के तबादले, 9 आईपीएस भी इधर से उधर, देखें लिस्ट

अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, निदेशक गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत (नेडा) को वर्तमान पद के साथ प्रबंध निदेशक यूपी रिन्यूवल एवं ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लि. का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ias ips transfer

IAS IPS Transfer : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच आईएएस अफसरों के तबादले किए है।एक आईएएस अधिकारी को उनकी पुरानी तैनाती के साथ नया दायित्व सौंपा गया है।

इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।इसके अलावा पंजाब में 25 आईएएस और 99 पीसीएस अफसरों के बाद 7 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए है।

यूपी आईएएस अफसर तबादले

  • आदेश के तहत आईएएस प्रनत ऐश्वर्य को विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग व संयुक्त प्रबंध निदेशक, जल निगम (ग्रामीण) ।
  • अपर निदेशक, सूडा आनंद कुमार शुक्ला को सीडीओ अम्बेडकरनगर ।
  • विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म उमेश प्रताप सिंह को इसी पद पर पिछड़ा वर्ग विभाग में भेजा गया है।
  • अरुण कुमार को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की जिम्मेदारी।
  • अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, निदेशक गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत (नेडा) को वर्तमान पद के साथ प्रबंध निदेशक यूपी रिन्यूवल एवं ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लि. का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पंजाब आईपीएस तबादले

  1. आईपीएस अरविंद मीणा को अमृतसर सब डिवीजन नाॅर्थ का एएसपी।
  2. आईपीएस आकर्षि जैन को लुधियाना सब डिवीजन का एएसपी।
  3. आईपीएस वैभव चौधरी को एएसपी डिटेक्टिव पटियाला।
  4. आईपीएस सिरिवेंनएल को जालंधर सब डिवीजन मॉडल टाउन का एएसपी।
  5. आईपीएस जयंत पुरी को एसएएस नगर सब डिवीजन सिटी-1 एएसपी।
  6. आईपीएस दिलप्रीत सिंह को गुरदासपुर सब डिवीजन दीनानगर का एएसपी ।
  7. आईपीएस ऋषभ भोला को जालंधर सब डिवीजन नाॅर्थ का एएसपी का कार्यभार सौंपा है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews