IAS Transfer: राज्य में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 19 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

राज्य में बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। तत्काल प्रभाव से पदस्थापना के आदेश भी जारी किए गए हैं। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer

IAS Transfer 2024: आंध्र प्रदेश के ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अफसरों के पदस्थापना को लेकर आदेश भी जारी किया है। कईयों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आईएएस ऑफिसर जी अनंत रन को सरकार के मुख्य सचिव, बीसी कल्याण विभाग से हटाकर पर्यावरण, वन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में विशेष मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

एस सुरेश कुमार, आयुक्त, स्कूल शिक्षा को बुनियादी ढांचे और निवेश विभाग के सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। जीबीडब्ल्यू और वीएसडब्ल्यूएस विभाग में सचिव पद और MoS सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राम प्रकासग सिसौदिया, महानिदेशक, एपी मानव संसाधन विकास संस्थान को कार्यमुक्त करते हुए राजस्व विभाग के विशेष मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जी जया लक्ष्मी को महिला, बच्चे, दुवयनग और वरिष्ठ नागरिक विभाग के प्रमुख सचिव से पद स्थानंतरित करके भूमि प्रशासन के मुख्य आयुक्त पद पर तैनात किया गया है। परिवहन, सड़क और भवन विभाग के प्रमुख सचिव पद पर कान्तिलाल डांडे को तैनात किया गया है। प्रमुख सचिव वित्त पद पर एम गिरिजा शंकर को नियुक्त किया गया है। सौरभ गौड़, शासन सचिव उच्च शिक्षा को आईटीईएंडसी और आरटीजीएम शासन सचिव पर पर नियुक्त किया गया है। साथ ही MoS सचिव कौशल विकास का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

डॉ एन युवराज, शासन सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को फिर से इसी पद के लिए नामित किया गया है। वहीं आईएफ़एस चिरंजीव चौधरी प्रमुख सचिव खाद्य प्रसंस्करण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। के. हर्षवर्धन को अल्पसंख्याक कल्याण विभाग के शासन सचिव पद पर  नियुक्त किया गया है। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे हिमांशु शुक्ला को निदेशक सूचना और जनसम्पर्क पद पर तैनात किया गया है। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे एस दिल्ली राज को चेव्वुर हरी किरण के स्थान पर कृषि निदेशक के रूप में तैनात किया गया है। आईएएस अधिकारियों के स्थानंतरण की पूरी सूची नीचे दी गई है-

ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews