IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

दो राज्यों में आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 11 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। हाल ही 11 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। तमिलनाडु में 6 और आंध्र प्रदेश में 5 अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है।

कई विभागों के आयुक्त और सचिव बदले गए हैं। डी. रोनाल्डो रोज को आंध्र प्रदेश वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं तमिलनाडु सरकार लोक (चुनाव) विभाग के प्रधान सचिव सत्यव्रत साहू को स्थानांतरित करके राज्य पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और मछुआरा कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया है। आइए जानें दोनों राज्यों में किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है-

तमिलनाडु आईएएस ट्रांसफर (Tamilnadu IAS Transfer List)

  • श्रम आयुक्त अतुल आनंद को  एमएसएमई विभाग के प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने अर्चना पटनायक का स्थान ग्रहण किया है।
  • पर्यटन आयुक्त एवं टीटीडीसी के प्रबंध निदेशक सी.समयमूर्ति को राज्य मानव संसाधन प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है।
  • समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक एम.आरती को स्थानांतरित करके मुख्यमंत्री के उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • टीएन स्वास्थ्य प्रणाली योजना के परियोजना निदेशक डॉ. ए अरुण थंबुराज को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक शिल्पा प्रभाकर को पर्यटक निदेशक और टीटीडीसी के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

आंध्र प्रदेश आईएएस तबादला (IAS Transfer Posting)

आंध्र प्रदेश मुख्य सचिव नीरभ कुमार  प्रसाद द्वारा जारी आदेश के  पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे बी. अनिल कुमार को स्वच्छ आंध्र निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। गंधाम चंद्रूडू को श्रम, कारखाना , बॉयलर और बीमा चिकित्सा सेवा का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव कन्ना बाबू को नगर प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे डी हरित को कृषि एवं सहकारिता विभाग का उप सचिव बनाया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews