IAS Transfer: राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

ias transfer 2025

Maharashtra IAS Transfer: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। नवीन पदास्थापना को लेकर आदेश भी जारी हो चुका है। बता दें कि हाल ही में चुनाव आयोग ने उन आईएएस अधिकारियों का तबादला करने का निर्देश किया था, जो किसी कार्यालय या विभाग में तीन साल से कार्यरत हैं।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

आईएएस अधिकारी डॉ. आईएस चहल और पी.वेलरासु के स्थानांनरण का आदेश जारी कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव बने डॉ. आईएस चहल

बैच 1989 के आईएएस अधिकारी डॉ. आईएस चहल (Dr. I.S Chahal) को मुख्यमंत्री, मंत्रालय, मुंबई के अतिरिक्त मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होनें बीएमसी प्रमुख के रूप में तीन वर्ष से अधिक समय पूरा कर लिया है।

पी.वेलरासु को मिली ये जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारी पी.वेलरासु (P.Velrasu) को सचिव (Secretary), सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग, मंत्रालय, मुंबई पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पहले अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त, परियोजना पद पर कार्यरत थे। उनकी जगह अभिजीत बांगर ने ली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews