IAS Transfer: राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आचार संहिता के बीच 4 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

ias transfer 2025

IAS Transfer 2024: लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ दिन ही बाकी हैं। बिहार में आचार संहिता के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। नीतीश कुमार की सरकार ने अचानक चार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। स्थानांतरण का आदेश भी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी हो चुका है। राज्य में तीन विभागों में नए सचिव को नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव पद पर कार्यरत दया निधान पांडे को आगामी आदेश तक लघु जल संसाधन विभाग में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
  • आशिमा जैन, सचिव, लघु जल संसाधन विभाग को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव पद पर पदास्थापित किया गया है।
  • गिरिवर दयाल सिंह ईखायुक्त, गन्ना उडीओफ विभाग को राजस्व पर्षद के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अनिल कुमार झा, सचिव राजस्व पार्षद को अगले आदेश तक ईखायुक्त, गन्ना उद्योग विभाग पर तैनात किया गया है।  जिम्मेदारी सौंप गई है।

इन्हें अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया

इसके अलावा संजय कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार के दायित्व से मुक्त किया गया है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में सचिव पद नियुक्त हैं। इसके अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव पद का पतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

bihar ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews