IAS Transfer : ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 30 आईएएस अफसरों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

शिल्पा शिंदे को डीटीसी से दिल्ली जल बोर्ड में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप नियुक्त किया गया है।2008-बैच के आईएएस अधिकारी सचिन शिंदे डीटीसी के साथ परिवहन विभाग में विशेष आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
ias transfer

Delhi IAS Officers Transfer : दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दिल्ली उपराज्यपाल विनय सक्सेना के आदेश पर 30 आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले किए गए है। ट्रांसफर और पोस्टिंग में शामिल अफसर दिल्ली जल बोर्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और आबकारी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा पोस्टिंग का इंतजार कर रहे पांच आईएएस अधिकारियों को एलजी सक्सेना से नई जिम्मेदारी मिली है। खास बात ये है कि दिल्ली की सीएम आतिशी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सिविल सेवा प्राधिकरण (एनसीसीएसए) की हाल ही में हुई बैठक के बाद ये तबादले और नियुक्तियां की गईं।

जानिए किस IAS को क्या सौंपी जिम्मेदारी

  • IAS सुधीर कुमार को प्रधान सचिव सतर्कता के साथ प्रशासनिक सुधार का अतिरिक्त प्रभार।
  • निखिल कुमार को सचिव, भूमि एवं भवन को सचिव राजस्व-सह-मंडलायुक्त नियुक्त, सचिव भूमि एवं भवन की अतिरिक्त प्रभार।
  • DTC की प्रबंध निदेशक शिल्पा शिंदे को दिल्ली जल बोर्ड CEO ।
  • एसके जैन को नया कला एवं संस्कृति सचिव नियुक्त ।
  • IAS चंचल यादव को व्यापार एवं कर आयुक्त ।
  • तपस्या राघव को विशेष आयुक्त नियुक्त।महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी ।
  • सचिन शिंदे को डीटीसी का प्रबंध निदेशक के साथ परिवहन विभाग में विशेष आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।
  • आरती लाल शर्मा को विशेष सचिव योजना।
  • एसके सिंह को कर व्यापार एवं कर विभाग का विशेष आयुक्त।
  • संजीव कुमार को परिवहन विभाग में विशेष आयुक्त सड़क सुरक्षा
  • अजय कुमार बिष्ट को मुख्य सचिव का स्टाफ अधिकारी नियुक्त । विशेष सचिव सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार ।
  • रवि धवन को डीएसआइआइडीसी में प्रबंध निदेशक।
  • नई दिल्ली जिला उपायुक्त रवि झा को आबकारी आयुक्त।
  • बीएस जगलान, डी वर्मा, एसएम अली, विनय कुमार आदि आईएएस अधिकारियों को भी अलग-अलग विभागों में जिम्मेदारी दी गई है।
  • रुचिका कत्याल को कला एवं संस्कृति में विशेष सचिव और पीडब्लूडी का अतिरिक्त प्रभार।
  • सचिन राणा को दिल्ली जल बोर्ड में अतिरिक्त सीइओ नियुक्त ।
  • वेदिता रेड्डी को बनाया गया नया शिक्षा निदेशक
  • गृह विभाग में विशेष सचिव संतोष कुमार राय ।
  • स्वेतिका सचान को दिल्ली नगर निगम में उपायुक्त नियुक्त ।
  • उत्तर पूर्वी जिला उपायुक्त वेदिता रेड्डी को नया शिक्षा निदेशक।
  • नाजुक कुमार को अतिरिक्त निदेशक ।
  • श्रेया सिंघल को प्रतीक्षारत नियुक्ति देते हुए अतिरिक्त निदेशक शिक्षा नियुक्त ।
  • कुमार अभिषेक एमसीडी उपायुक्त।
  • सनी कुमार सिंह नई दिल्ली उपायुक्त । सनी कुमार सिंह को जिले के साथ मुख्य सचिव के विशेष कार्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ।
  • दिलखुश मीणा को दक्षिण पश्चिम का उपायुक्त ।
  • लक्ष्य सिंघल को दक्षिण पूर्व जिला उपायुक्त नियुक्त ।
  • दानिक्स अधिकारी अजय कुमार को उत्तर पूर्वी जिला उपायुक्त ।
  • बीएस जगलान अब डीएसआईआईडीसी में कार्यकारी निदेशक ।
  • एसएम अली शहरी विकास में विशेष सचिव की भूमिका में हैं।
  • डी वर्मा दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के सदस्य।
  • विनय कुमार स्वास्थ्य में विशेष सचिव , गृह मामलों में अतिरिक्त भूमिका दी गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews