IAS Transfer :प्रशासनिक फेरबदल, 2 आईएएस समेत 5 अफसरों के तबादले, 4 आईपीएस भी इधर से उधर, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

2017 बैच के आईपीएस केशव कुमार का पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर तबादला कर दिया गया है। केशव कुमार प्रतीक्षारत चल रहे थे। साथ ही राम नयन सिंह का भी डीसीपी लखनऊ के पद पर भेज दिया गया है।
IAS Transfer 2024

IAS-IPS-HCS Transfers: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल का दौर जारी है। शुक्रवार को फिर 3 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।इसमें 3 आईएएस-एचसीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार की तरफ से जारी ऑर्डर की कॉपी आप नीचे देख सकते हैं।

यूपी में भी 4 आईपीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर से 4 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें से एक भारत सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा अधिकारी रहे राम नयन सिंह भी शामिल हैं। आईपीएस महेंद्र पाल सिंह को डीजीपी मुख्यालय में SP क्राइम, IPS शिवा जी – SP तकनीकी सेवाएं, प्रतीक्षारत चल रहे IPS राम नयन सिंह और IPS केशव कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में DCP के पद पर तैनात किया गया है।

उत्तराखंड में भी 2 आईएफएस इधर से उधर

उत्तराखंड शासन ने भी दो आईएफएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। मुख्य वन संरक्षक राहुल से अनुश्रवण, मूल्यांकन आईटी और आधुनिकीकरण की जिम्मेदारियां वापस लेते हुए राजाजी नेशनल पार्क का निदेशक बनाया गया है। एपीसीसीएफ कपिल लाल को अब परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी देहरादून के साथ अनुश्रवण, मूल्यांकन, आईटी और आधुनिकीकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews