IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, 25 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, आदेश जारी 

हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक और दिल्ली में आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। सरकार ने नया पदभार सौंपा है। तबादला सूची जारी हो चुकी है। आइए जानें किसे कहाँ नियुक्त किया गया है?
IAS Transfer 2026

दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रशासनिक बदलाव (IAS Transfer) देखने को मिला है। हरियाणा में एक साथ 21 आईएएस समेत कुल 63 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीओ और अन्य पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। वहीं कर्नाटक में दो आईएएस अफसर को भी नया पदभार मिला है। पंजाब सरकार ने एक आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारी का स्थानांतरण किया है। तबादले और और नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी हो चुका है।

हरियाणा में आईएएस अधिकारी अमित कुमार अग्रवाल को सदस्य सचिव कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड के पद  का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हिसार डिविजन के आयुक्त पद की जिम्मेदारी गीता भारती को दी गई है। अर्बन एस्टेट डिपार्टमेंट का नया सचिव रवि प्रकाश गुप्ता को बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें गुरुग्राम डिवीजन के आयुक्त पद का पदभार भी दिया है। CONFED मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नरहरि सिंह बांगर को नियुक्त किया गया है।

हरियाणा में इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

आईएएस अधिकारी सत्येंद्र दुहान को स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त सचिव स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग डिपार्मेंट का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है। फायर सर्विसेस के निदेशक पद पर सतबीर सिंह को नियुक्त किया गया है। उन्हें सीईओ आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटक्शन अथॉरिटी का एडिशनल चार्ज भी मिला है। वंदना डिसोदिया को अतिरिक्त सचिव हरियाणा गृह-1 और ग्रह-2 विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरियाणा अनुसूचित जाति और वित्त विकास निगम के पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।

जयदीप कुमार को सदस्य सचिव पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंकित कुमार चौकसे को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर-कम- डिस्ट्रिक्ट सिटीजन रिसोर्सेस इनफॉरमेशन ऑफिसर पानीपत पद की जिम्मेदारी दी गई है सब डिविजनल ऑफीसर (सिविल) महेंद्रगढ़ पद पर योगेश सैनी को नियुक्त किया गया है। आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची नीचे दी गई है-

पंजाब आईएएस तबादला 

पंजाब सरकार ने बैच 2020 की आईएएस अधिकारी कंचन को अतिरिक्त ग्रामीण विकास भटिंडा पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त जनरल भटिंडा पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है। इसके अलावा 8 पीसीएस अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। मुख्यमंत्री के फील्ड ऑफिसर फाजिका पद पर बबन दीप सिंह वालिया को पदस्थ किया गया है। धार कालन का नया सब डिविजनल मजिस्ट्रेट शंकर शर्मा को बनाया गया है। मनजीत सिंह को मुख्यमंत्री के फील्ड ऑफिसर लुधियाना पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राकोट सब डिविजनल मजिस्ट्रेट पद पर रमनजीत सिंह को भेजा गया है। बघा पुराना सब डिविजनल मजिस्ट्रेट पद पर अमरीक सिंह और दीना नगर सब डिविजनल मजिस्ट्रेट पद पर रविंद्र सिंह को पदस्थ किया गया है। पंजाब आईएएस और पीसीएस तबादला सूची नीचे उपलब्ध है-



कर्नाटक और दिल्ली आईएएस तबादला

कर्नाटक सरकार आईएएस अधिकारी ऋत्विक रंजनम पांडेय को प्रधान सचिव विभाग (डिजास्टर मैनेजमेंट एंड UPOR) पद पे  नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी विपिन सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्वर्ण आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट बेंगलुरु पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर, फॉरेस्ट और प्रोजेक्ट निदेशक एचआरएमएस पद पर कार्यरत थे।

दिल्ली में भी एक आईएएस अधिकारी को नया पदभार मिला है। बैच 2014 की आईएएस अधिकारी डॉ रुही को प्राइवेट सेक्रेटरी उप राज्यपाल  पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह डीडीए आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी।



Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews