IAS Transfer 2024 : 5 आईएएस अफसर फिर इधर से उधर, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

ias transfer news

Telangana IAS transfer : तेलंगाना में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों को इधर से इधर किया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।हालांकि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले फरवरी के पहले दूसरे सप्ताह और जनवरी में भी आईएएस समेत कई विभागों के अफसरों के तबादले किए गए थे।

इन 5 आईएएस अफसरों के तबादले

  • प्रशांत जीवन पाटिल, जो सिद्दीपेट के कलेक्टर के रूप में कार्यरत थे, को सिंचाई विभाग में विशेष सचिव की भूमिका में स्थानांतरित किया गया है।
  • मिक्कीलिनेनी मनु चौधरी को सिद्दीपेट का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में, मनु चौधरी कामारेड्डी जिले में अतिरिक्त कलेक्टर के पद पर हैं।
  • शेख रियाज़ बाशा, जो वारंगल के नगर आयुक्त थे, को जनगांव जिले के कलेक्टर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  • शैलजा रमैयार, जो पर्यटन, संस्कृति और युवा सेवा विभागों के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थीं, को अतिरिक्त रूप से राजस्व विभाग के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • सुनील शर्मा, जो अब तक अतिरिक्त क्षमता में ये जिम्मेदारियाँ देख रहे थे, उन्हें इन कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है।
  • सरकार ने वारंगल जिले के कलेक्टर शिवलिंगैया को सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews