IAS Transfer News : प्रमुख सचिव सहित राज्य के कुल 8 IAS अधिकारियों के तबादले, किसे कहां मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी खबर

IAS transfer

Maharashtra IAS Transfer : महाराष्ट्र में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य में 8 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। इसमें तत्कालीन सीएम के सीएस, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त सचिव सहित आठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है।

जानिए किसे कहां भेजा गया 

  1. अशीष शर्मा : आईएएस आशीष शर्मा जो एक समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अजित पवार के प्रमुख सचिव की जिम्मदारी का निर्वहन करते थे, अब राज्य सरकार द्वारा उन्हें राज्य कर ( गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) के आयुक्त के तौर पर ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
  2. दीपक तावड़े : महाराष्ट्र स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के मुख्य प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत आईएएस दीपक तावड़े को कर्मचारी राज्य बीमा योजना के आयुक्त के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  3. प्रवीण पुरी : आईएएस प्रवीण पुरी को पुणे में पर्सन विथ डिसेबिलिटी के आयुक्त के तौर पर नवीन पदस्थापना मिली है। इससे पहले यह जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त सचिव के तौर पर कार्यरत थे।
  4. विकास पंसारे : आईएएस अधिकारी विकास पंसारे को कोंकण संभाग के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे पहले वह राज्य के अहमदनगर जिले के जाति सत्यापन पैनल के हेड में रूप में काम कर रहे थे।
  5. भाऊ साहेब डांगडे : 2011 बच के अधिकारी भाऊ साहेब डांगड़े को सरकार द्वारा महाराष्ट्र पेट्रो केमिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में जिम्मेदारी सौंप गई है।
  6. अमन मित्तल : महाराष्ट्र पेट्रोकेमिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्य कर रहे आईएएस अधिकारी अमन मित्तल अब जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में उप सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।
  7. इंदुरानी झाखर : 2016 बैच की आईएएस अधिकारी इंदुरानी झाखर अब कल्याण डोंबिवली मुनिसिपल कारपोरेशन की निगम आयुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी ।
  8. श्रीधर दुबे : 2014 बैच के आईएएस अधिकारी दुबे मुंबई में महाराष्ट्र राज्य सहकारी विपणन महासंघ के प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews