
UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात 29 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए। इनमें लखनऊ समेत 13 जिलों के डीएम बदले गए हैं।
आदेश के तहत सी पी सिंह को लखनऊ , निधि गुप्ता को अमरोहा और रविंद्र कुमार मंदर को प्रयागराज डीए की जिम्मेदारी सौंपी गई है।भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।इसके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं
यूपी के इन जिलों के डीएम बदले
- आईएएस निधि गुप्ता को अमरोहा , घनश्याम मीना हमीरपुर, दिनेश चन्द्र को जौनपुर और रविंद्र मंडेर को प्रयागराज का डीएम बनाया गया हैं।
- अरविंद भंगारी आगरा, नवनीत चहल आजमगढ़ ,उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर रवीन्द्र सिंह फ़तेहपुर,और अरविंद चौहान शामली के डीएम बनाए गए है।
- मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा भंगारी को आगरा का जिलाधिकारी , अरविंद चौहान को शामली का जिलाधिकारी और रविंद्र सिंह को फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं।
- आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त ,पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट ,धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का जिलाधिकारी ,इंदुमती को चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग की विशेष सचिव,घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी और राहुल पांडेय हाथरस के डीएम बने हैं।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

