IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में फिर फेरबदल, 8 आईएएस अफसरों के तबादले, 6 डिप्टी कमिश्नर बदले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

दिल्ली विधानसभा में हार के बाद अब पंजाब की आप सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ आईएएस अफसरों के तबादले किए है। इसमें होशियारपुर की डीसी कोमल मित्तल को अब मोहाली का डीसी और एसएएस नगर की डीसी आशिका जैन को डीसी होशियारपुर भेजा है।
ias transfer

IAS Transfer : पंजाब में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने सोमवार देर रात आठ आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। । इस संबंध में मुख्य सचिव केएपी सिहना ने आदेश भी जारी कर दिए है।आदेश के तहत, प्रदेश के चार जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के भी तबादले किए है। इनमें मोहाली की डीसी आशिका जैन भी शामिल हैं।

इससे पहले राज्य सरकार ने बीते शुक्रवार को सात जिलों के एसएसपी सहित 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। इन ट्रांसफर में एजीटीएफ के एआईजी गुरमीत चौहान का नाम भी शामिल था, लेकिन बाद में आदेश वापस लेते हुए दोबारा उन्हें यह चार्ज सौंपा गया है। उन्हें फिरोजपुर का एसएसपी लगाया गया था।

पंजाब आईएएस तबादले

  1. फरीदकोट के डीसी विनीत कुमार को पंजाब स्टेट वेयर हाउसिंग काॅरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर ।
  2. बरनाला की डीसी पूनमदीप कौर को फरीदकोट डीसी ।
  3. होशियारपुर की डीसी कोमल मित्तल को मोहाली डीसी।
  4. एसएएस नगर की डीसी आशिका जैन को डीसी होशियारपुर ।
  5. आईएएस अधिकारी परमिंदर सिंह पाल सिंह को एसएएस नगर का निगम आयुक्त ।
  6. जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का चार्ज संभाल रहे आईएएस अफसर अंकुरजीत सिंह को शहीद भगत सिंह नगर डीसी ।
  7. एसएएस नगर निगम कमिश्नर टी बेनिथ को बरनाला का डीसी ।
  8. एसएएस नगर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर विराज श्यामकरण तिड़के को मालेरकोटला का डिप्टी कमिश्नर ।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews