
Uttarakhand IAS Transfer : उत्तराखंड में एक बार फिर बड़े स्तर पर नौकरशाही में फेरबदल किया गया है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शनिवार देर रात 25 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं।इसमें कईयों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए है।
शासन ने आईएएस अधिकारियों के साथ ही पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया है।आईएएस आनन्द बर्द्धन को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन बनाया गया है।इस संबंध में अलग अलग 2 आदेश जारी किए गए है।
उत्तराखंड आईएएस तबादले
- आईएएस आनन्द बर्द्धन को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन ।
- चंद्रेश कुमार को पंचायती राज सचिव ।महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, आयुक्त एवं राजस्व परिषद सचिव की जिम्मेदारी ।
- आईएएस कर्मेंद्र सिंह को जिलाधिकारी हरिद्वार एवं मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार
- मयूर दीक्षित को टिहरी गढ़वाल जिले का जिलाधिकारी ।
- रवनीत चीमा को अपर सचिव श्रम, पशुपालन मत्स्य ।
- वरुणा अग्रवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल और अनामिका को संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी ।
- आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव वित्त के अलावा निदेशक एवं अध्यक्ष उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी ।
- प्रमुख सचिव एलएल फैनई को अवस्थापना विकास के आयुक्त।
- सचिव शैलेश बगौली को सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ।
- आईएएस सी रविशंकर को सचिव वन विभाग ।
- रणवीर सिंह चौहान को राज्य संपत्ति की अतिरिक्त जिम्मेदारी ।
- आईएएस अहमद इकबाल से महानिरीक्षक निबंधन और आयुक्त कर ।
- आईएएस सोनिका को आयुक्त कर और मेला अधिकारी कुंभ मेला ।
- आईएएस रंजन राजगुरू को सचिव राजस्व परिषद ।
- आईएएस देव कृष्ण तिवारी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी।
- आईएएस अभिषेक रुहेला अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा और महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी ।
- आईएएस झरना कमठान को अपर सचिव वित्त ।
- आईएएस अनामिका को भी मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल ।
उत्तराखंड पीसीएस अफसरों के तबादले
- पीसीएस अफसर बंशी लाल राणा को संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल परिक्षेत्र देहरादून ।
- रामदत्त पालीवाल को मंडी परिषद रुद्रपुर का निदेशक ।
- पीसीएस अफसर अशोक कुमार पांडेय को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल ।
- डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल ।
- विप्रा त्रिवेदी को सामान्य प्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम देहरादून ।
- अरविंद कुमार पांडेय अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ।
- दिनेश प्रताप सिंह को अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला।
- प्रत्यूष सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून।
- सुरेंद्र सिंह रावत को सचिव उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून।
Uttarakhand Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

