IAS Transfer : राज्य में एक साथ 31 आईएएस अफसरों के तबादले, 4 जिलों के डीएम बदले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

उत्तराखंड सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग, मनीष कुमार को चंपावत और प्रशांत कुमार आर्य को उत्तरकाशी का डीएम बनाया गया है।
IAS Transfer 2025

उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 31 आईएएस, एक आईएफएस, एक सचिवालय सेवा अफसरों के तबादले किए है। इसमें चार जिलों के जिलाधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।

आईएफएस पराग मधुकर को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया है। सचिवालय सेवा के अधिकारी अपर सचिव श्याम सिंह को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के साथ सैनिक कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

31 उत्तराखंड आईएएस अफसरों तबादले

  1. आशीष चौहान को यूकाडा का सीईओ, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण ।
  2. स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी की जिलाधिकारी ।
  3. नवनीत पांडे को अपर सचिव कार्मिक ।
  4. मनीष कुमार को चंपावत का डीएम ।
  5. सौरभ गहरवार को प्रबंध निदेशक सिडकुल व महानिदेशक उद्योग ।
  6. प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का डीएम ।
  7. मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव ऊर्जा, सहकारिता व निदेशक उरेडा ।
  8. प्रशांत कुमार आर्या को जिलाधिकारी उत्तरकाशी
  9. आनंद बर्द्धन जलागम विभाग से मुक्त ।
  10. आईएएस सचिन कुर्वे से सचिव पर्यटन, सीईओ पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी वापस
  11. दिलीप जावलकर से सहकारिता हटाते हुए जलागम विभाग ।
  12. डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सहकारिता विभाग
  13. डॉ. पंकज पांडे से श्रम विभाग ।
  14. चंद्रेश यादव से शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी हटाकर आयुक्त खाद्य ।
  15. डॉ.वी षणमुगम से निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी वापस।
  16. डॉ. आर राजेश कुमार से सिंचाई और लघु सिंचाई वापस।
  17. सचिव डॉ. नीरज खैरवाल से समाज कल्याण विभाग हटाते हुए भाषा विभाग की जिम्मेदारी ।
  18. श्रीधर बाबू अद्दांकी को समाज कल्याण और श्रम विभाग।
  19. युगल किशोर पंत से भाषा और स्वजल हटाते हुए उन्हें सिंचाई, लघु सिंचाई ।
  20. धीराज सिंह गर्ब्याल से अल्पसंख्यक कल्याण हटाते हुए पर्यटन की जिम्मेदारी ।
  21. अपर सचिव सोनिका से सहकारिता, नागरिक उड्डयन, सीईओ यूकाडा की जिम्मेदारी हटाई
  22. रंजना राजगुरू बाल विकास एवं महिला कल्याण
  23. आनंद स्वरूप से नियोजन विभाग ।
  24. रीना जोशी से कार्मिक हटाते हुए अपर सचिव राज्यपाल की जिम्मेदारी।
  25. आईएएस हरीश चंद्र कांडपाल से निदेशक सेवायोजन हटाते हुए बाध्य प्रतीक्षा।
  26. अपर सचिव मनुज गोयल को तकनीकी शिक्षा और मिशन निदेशक एनएचएम की।
  27. संजय कुमार को निदेशक सेवायोजन का अतिरिक्त प्रभार ।
  28. हिमांशु खुराना से पीएमजीएसवाई सीईओ जिम्मेदारी वापस ।
  29. अभिषेक रुहेला से शिक्षा हटाते हुए शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी ।
  30. आईएएस दीप्ति सिंह को महानिदेशक शिक्षा ।
  31. दिवेश शाशनी को सीडीओ ऊधमसिंह नगर ।

Uttarakhand Transfer order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews