IAS Transfer : बड़ा फेरबदल, 19 आईएएस अफसरों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, जानिए किसको कहां मिली जिम्मेदारी?

IAS transfer

Jharkhand IAS Transfer Posting : झारखंड में सियासी उलटफेर के बाद सोमवार देर रात नई सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।राज्य की नई चंपई सोरेन सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है, इसमें कईयों को अतिरिक्त प्रभाव भी दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए है।

आईएएस अफसरों के तबादले

  • IAS अजय कुमार सिंह को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार ।
  • IAS वंदना दादेल कोवन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रधान सचिव ।
  • IAS मनीष रंजन को भवन निर्माण, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड का, IAS अरवा राजकमल को जरेडा का अतिरिक्त प्रभार ।
  • IAS उमा शंकर सिंह को सिद्धों कान्हों कृषि एवं वनोपज सहकारी संघ का अतिरिक्त प्रभार ।
  • IAS संजीव कुमार बेसरा को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी का अतिरिक्त प्रभार ।
  • IAS आकांक्षा रंजन को माटी कला बोर्ड का, और शशि रंजन को JSMDC का अतिरिक्त प्रभार ।
    पूर्वी सिंहभूम DC मजूनाथ भजंत्री स्वर्णरेखा परियोजना का प्रशासक।
  • IAS अनन्य मित्तल को पूर्वी सिंहभूम का DC।
  • IAS जाधव विजया नारायण राव बनी पश्चिमी सिंहभूम की DC ।
  • DC साहिबगंज राम निवास यादव उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक ब।
  • IAS हेमंत सती साहिबगंज के DC ।
  • गरिमा सिंह को लातेहार का नया उपायुक्त ।
  • लातेहार के पूर्व उपायुक्त हिमांशु मोहन को रांची में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद पर नियुक्त।
  • अरविंद राजकमल को प्रजाति सचिव, अनुसूचित जनजाति से हटाकर अगले आदेश तक ग्रेटर रांची विकास एजेंसी का अतिरिक्त प्रभार। पास नगर विकास विभाग और मद्य निषेध विभाग का भी प्रधान सचिव का प्रभार ।
  • पवन कुमार को अपर सचिव, श्रम विभाग से हटाकर झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी का परियोजना निदेशक ।
  •  निदेशक हस्तकरघा आकांक्षा रंजन को एमडी झारखंड अन्वेषण एवं खनन और एमडी झारक्राफ्ट का भी अतिरिक्त प्रभार ,माटी कला बोर्ड का भी एमडी ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews