IAS Transfer 2024 : बड़ा फेरबदल, राज्य में 12 आईएएस अफसरों के तबादले, कईयों को अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

राज्य सरकार ने आनंद मोहन शरण को पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के साथ श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है, वही राजा शेखर वुंडरू किसान एवं किसान कल्याण विभाग तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया है।
ias transfer

Haryana IAS Transfer 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव से राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।राज्य सरकार ने 12 सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव और मंडलायुक्त स्तर के आईएएस अधिकारी शामिल हैं।इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

हरियाणा में 12 आईएएस अफसरों के तबादले

  • 1990 बैच के सीनियर आइएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी को हरियाणा का नया गृह सचिव नियुक्त किया है। अभी तक उनके पास वित्त सचिव व योजना विभाग की जिम्मेदारी थी। उनके पास जेल, क्रिमनल इन्वेस्टीगेशन व न्याय विभाग भी रहेगा।
  • अनुराग अग्रवाल को पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया ।
  • विवादों से घिरी अंबाला व करनाल की मंडलायुक्त रेणु एस फुलिया को हटाया।रेणु फुलिया को अभी प्रतीक्षा सूची में रखा है, उन्हें अभी कोई नई जिम्मेदारी प्रदान नहीं की गई है।
  • गीता भारती को अंबाला का मंडलायुक्त और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक
  • उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक राजीव रत्तन को करनाल के मंडलायुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • आइएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद से अलग कर फिलहाल कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
  • सीनियर आइएएस अंकुर गुप्ता को सहकारिता और कार्मिक विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव ।
  • आनंद मोहन शरण को पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के साथ श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी ।
  • राजा शेखर वुंडरू किसान एवं किसान कल्याण विभाग तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ।
  • विनीत गर्ग को स्कूल शिक्षा विभाग का नया अतिरिक्त मुख्य सचिव ।
  • जी अनुपमा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा पिछड़ा वर्ग एवं अंत्योदय विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगी।
  • आइएएस राजीव रंजन को सरकार ने मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त
  • 2002 बैच के आईएएस मोहम्मद शाईन को वर्तमान ड्यूटी के साथ उच्च शिक्षा विभाग का कमिश्नर व सचिव।
  • 2004 बैच के आईएएस पीसी मीना को वर्तमान ड्यूटी के साथ हिसार का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
  • फूल चंद मीणा को हिसार के मंडलायुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी । 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews