ICSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित, 10वीं के छात्रों को मिले विकल्प

ICSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित, 10वीं के छात्रों को मिले विकल्प

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में बढ़ते में कोविड 19 संक्रमण बीच CISCE ने ICSE कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा की नई तारीखों पर अंतिम फैसला जून 2021 के पहले सप्ताह तक लिया जाएगा। इसी के साथ 10वीं के विद्यार्थियों को ऑफलाइन परीक्षा देने या न देने का विकल्प भी दिया गया है।

ये भी देखिये – MP School Exam : शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, 9वीं, 11वीं की वार्षिक परीक्षा रद्द

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (ICSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया है। ये परीक्षा 4 मई से शुरू होनी थी। लेकिन अब इनपर अगला फैसला जून के पहले सप्ताह में लिया जाएगा। परीक्षा स्थगित करने के साथ ही 10वीं के छात्रों को दो विकल्प भी दिए गए हैं। इसके अंतर्गत वो या तो 12वीं कक्षा के छात्रों के साथ ऑफलाइन परीक्षा दे सकते हैं, या फिर ऑफलाइन परीक्षा न देने का विकल्प भी चुन सकते हैं। परीक्षा ने देने की स्थिति में छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए निष्पक्ष मापदंड बनाए जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews