यदि आप भी जा रहे हैं अयोध्या राम मंदिर, तो जान लें प्रवेश के ये नियम

Ram Mandir Pran Pratishtha

Ayodhya Ram Mandir : भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में 22 जनवरी का काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि इस दिन अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए लगभग सभी खास मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। पुलिस, प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही तैयारियां जोरों पर है। पूरे शहर को लाइट्स से सजाया जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान पूरे शहर में इसका लाइव प्रसारण होगा। इसी कड़ी में रामलला दर्शन के लिए जा रहे भक्तों के लिए भी एंट्री एडवाइजरी जारी की गई है। इसलिए यह खबर बहुत ही काम की होने वाली है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि राम मंदिर में प्रवेश लेने के लिए आपको किन नियमों का पालन करना होगा। जानें यहां…

जानें प्रवेश नियम

  • एंट्री एडवाइजरी में भक्तों से अपील की गई है कि वह मंदिर परिसर में खाने-पीने की चीज अपने साथ ना लेकर आए, अन्यथा उन्हें बाहर से ही बिना दर्शन किए वापस लौटना पड़ सकता है।
  • यदि आपके पास इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, तो मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इसे अंदर ले जाना वर्जित है। जिसमें मोबाइल, डिजिटल वॉच, लैपटॉप, कैमरा आदि शामिल है।
  • वैसे तो अमूमन हम किसी भी मंदिर में जाते हैं, तो चप्पल, जूता या फिर चमड़े से बनी वस्तु को बिना धारण किए ही प्रवेश करते हैं जो कि इस दिन के लिए भी अप्लाई किया गया है। एडवाइजरी के तहत मंदिर में पर्स, बेल्ट और जूता पहन कर नहीं जा सकते।
  • अधिकतर लोग मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए जाते हैं, तो अपने साथ पूजा की थाल लेकर जाते हैं लेकिन एंट्री एडवाइजरी के तहत पूजा की कोई भी सामग्री या थाली लेकर मंदिर में प्रवेश करना मना है क्योंकि इस दिन पूजा करने की अनुमति नहीं है।
  • राम मंदिर में इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस पहन कर ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा। हालांकि, मंदिर परिसर की ओर से कोई स्पेशल ड्रेस कोड नहीं बताया गया है, लेकिन ट्रेडिशनल कपड़े पहन कर ना जाने पर एंट्री नहीं मिलेगी।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews