Nepal टूर की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार IRCTC के इस प्लान पर भी नजर जरूर डालिये

Nepal टूर की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार IRCTC के इस प्लान पर भी नजर जरूर डालिये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेपाल की खूबसूरती देखने का यदि आपका सपना है तो IRCTC एक बेहतर टूर ऑप्शन लेकर आ रहा है जो आपके सपने को पूरा करने में मददगार साबित होगा, इस टूर है जिसमें आपको पशुपतिनाथ के दर्शनों का पुण्य लाभ भी मिलेगा।

भारत का पड़ोसी देश और दुनिया का इकलौता हिन्दू राष्ट्र नेपाल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। दुनियाभर के पर्यटक यहाँ की खूबसूरती, पहाड़ों की सुंदरता और अन्य प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के हर साल आते है। IRCTC आपको भी ये मौका दे रहा है।

ये डेस्टिनेशन होंगी कवर

IRCTC ने 6 दिन और 5 रात के लिए नेपाल का एक टूर पैकेज (IRCTC Nepal Tour Packages) बनाया है, इसमें काठमांडू और पोखरा डेस्टिनेशन कवर की जाएगी। 3 रात काठमांडू का टूर रहेगा और 2 रात पोखरा का।  टूर का किराया 32,900/- रुपये प्रति व्यक्ति है। टूर के लिए सदस्य संख्या के हिसाब से और भी ऑप्शन हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें – IRCTC : Indian Railways ने आज 134 ट्रेन रद्द की, आप भी चैक कर लें अपना टिकट

इस दिन जाएगी फ्लाइट

IRCTC का ये टूर एयर टूर है जिसके लिए इंडिगो की फ्लाइट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से 29 नवम्बर को जाएगी। यात्रियों को इकोनॉमी क्लास में यात्रा कराई जाएगी। यात्रियों को ब्रेकफास्ट और डिनर के लिए अलग से कोई पेमेंट नहीं करना होगा, ये किराये में ही शामिल है।

ये भी पढ़ें – मुंबई पहुंचे सीएम शिवराज ने इन्वेस्टर्स को किया आमंत्रित, बताईं MP की विशेषताएं

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews