Nepal घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC के इस टूर पैकेज भी नजर डालिये

Nepal घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC के इस टूर पैकेज भी नजर डालिये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गरमी बहुत तेज पड़ रही है, ऐसे में बहुत से लोग ठंडी जगहों पर घूमने जाते हैं, IRCTC भी ऐसी स्थिति में आपके मूड को देखते हुए नए नए टूर पैकेज बनाता है। Indian Railway Catering & Tourism Corporation (IRCTC) ने एक ऐसा ही टूर पैकेज प्लान किया है जो आपको हिमालय को नजदीक से देखने का सपना पूरा कराएगा।

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (Indian Railway Catering & Tourism Corporation, IRCTC) ने 6 दिन/5 रात के लिए एक शानदार टूर पैकेज बनाया है।  इस पैकेज में IRCTC हवाई यात्रा के माध्यम से आपको बेंगलुरु, काठमांडू, पोखरा, घुमा रहा है। इस टूर में हिमालय की वादियों के बीच बसे मुक्तिनाथ मंदिर के भी आप दर्शन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें – अब बिना कार्ड के किसी भी ATM से निकालिए कैश, शुरू होने जा रही है नई सर्विस

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इसक टूर पैकेज का नाम दिया है “Devine Nepal With Muktinath”.ये टूर 26 मई को शुरू होगा , इस पैकेज़् का किराया प्रति व्यक्ति 52620/- प्रति व्यक्ति है , किराये के हिसाब से कुछ विशेष पैकेज भी बनाये गए हैं। IRCTC ने इस टूर पैकेज की पूरी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर दी है , जिसे देखकर आप इस यात्रा के लिए अपनी सीट रिजर्व करा सकता हैं।

ये भी पढ़ें – इन तीन बातों का रखें ध्यान, घट सकता है Mutual fund से जुड़ा रिस्क

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews