Kashmir नहीं देखा तो IRCTC दे रहा दो अलग अलग प्लान, सुविधानुसार चुनिए ऑप्शन

Kashmir नहीं देखा तो IRCTC दे रहा दो अलग अलग प्लान, सुविधानुसार चुनिए ऑप्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कश्मीर (Kashmir) को धरती का स्वर्ग माना जाता है , कश्मीर की खूबसूरती की कल्पना मात्र से व्यक्ति का मन प्रफुल्लित हो जाता है। यदि आपने कभी कश्मीर नहीं देखा और देखने का मन करता है तो IRCTC आपके लिए दो बेहतर अलग अलग टूर प्लान (IRCTC Special Tour Package, )लेकर आया है।

IRCTC ने Jewels Of Kashmir के नाम से दो अलग अलग टूर पैकेज प्लान बनाये हैं। एक टूर चंडीगढ़ से जायेगा और दूसरा अमृतसर से। IRCTC ने 6 दिन 5 रात का टूर प्लान बनाया है, इस टूर पैकेज का किराया  28,070/-  प्रति व्यक्ति है। IRCTC का ये हवाई यात्रा टूर चंडीगढ़ से 19 अगस्त 2022 को जायेगा।

ये भी पढ़ें – जानें कब से शुरू हो रहा है Sawan का महीना, इस दिन है रक्षाबंधन

इसके अलावा IRCTC ने कश्मीर का एक टूर अमृतसर से बनाया है जो  27 अगस्त 2022 को जायेगा।  इसका किराया 27140 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। IRCTC का ये टूर भी 6 दिन 5 रात का है। दोनों ही प्लान में श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग की खूबसूरती दिखाई जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews