उत्तरप्रदेश जाएं तो साथ रखें कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट, योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाई सख्ती

उत्तरप्रदेश जाएं तो साथ रखें कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट, योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाई सख्ती

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राज्य में सख्ती के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उत्तरप्रदेश (UP) आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच  की जाये उनकी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट देखी जाये तभी प्रवेश दिया जाये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अधिकारियों के साथ बैठक में राज्य के हालात की समीक्षा की और निर्देश दिए कि दूसरे ऐसे राज्य जहाँ कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3 प्रतिशत से ज्यादा हैं वहां से आने वाले लोगों की जाँच की जाये।  ऐसे राज्यों से आने वाले लोगों को अपने साथ RTPCR की नेगेटिव रिपोर्ट रखना जरुरी होगा।  इस रिपोर्ट को दिखाने पर ही उत्तरप्रदेश (UP) में उन्हें प्रवेश मिलेगा।

ये भी पढ़ें – MP में कोरोना आंकड़ों ने फिर बढ़ाई चिंता, सीएम शिवराज सिंह बोले- ये तीसरी लहर को निमंत्रण देना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए सावधानी बहुत जरुरी है इसलिए उत्तरप्रदेश में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जाये उन्होंने कहा कि RTPCR रिपोर्ट चार दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए वर्ना वो अमान्य मानी जाएगी।

ये भी पढ़ें – अब आंदोलन की राह पर MP के बिजली कर्मचारी-अधिकारी, मांगे पूरी ना होने से नाराज

अधिकारियों को निर्देश देते हुए योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश सभी मार्गों पर मसलन सड़क मार्ग, हवाई मार्ग और रेल मार्ग से उत्तरप्रदेश में दाखिल होने वाले लोगों पर लागू होंगे।

 ये भी पढ़ें – गुमशुदगी का मामला अपहरण में तब्दील, नाबालिग ने ही किया था नाबालिग का अपहरण।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews