साईं बाबा के दर्शन करना है तो ये रहा IRCTC का स्पेशल टूर पैकेज, यहां देखें पूरा प्लान

साईं बाबा के दर्शन करना है तो ये रहा IRCTC का स्पेशल टूर पैकेज, यहां देखें पूरा प्लान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) घूमने के शौकीनों के लिए देश के अलग अलग क्षेत्रों के टूर पैकेज प्लान बनाती है।  IRCTC ने इस बार साईं बाबा के भक्तों के लिए शिरडी का टूर पैकेज बनाया है।

IRCTC ने 3 दिन/ 2 रात का एक बहुत छोटा टूर पैकेज बनाया है।  इस टूर पैकेज में IRCTC शिरडी और नासिक की सैर कराएगी। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले लोग IRCTC के इस हवाई टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।  इसका किराया 18,820/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें – DTC Vacancy 2022 : ITI पास के लिए मौका, 357 पदों पर निकली भर्तियां

देखो अपना देश योजना के तहत IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) पर्यटकों को देश के पर्यटन और धार्मिक स्थलों की सैर कराती है। इस टूर पैकेज में IRCTC शिरडी में साईं समाधी मंदिर, द्वारिका माई मंदिर, साईं तीर्थ (मुख्य मंदिर) और नासिक में त्रयम्बकेश्वर एवं पंचवटी घुमाएगी।

ये भी पढ़ें – Huawei AITO M7: इस साल कर सकता है Huawei अपने नए इलेक्ट्रिक कार की घोषणा, जाने स्पेसिफिकेशन  

खास बात ये है कि IRCTC ने इस ये टूर पैकेज का प्लान चार अलग अलग महीनों के लिए बनाया है जिसकी तारीख भी घोषित की है जिससे आप जिस महीने में साईं बाबा के दर्शन करना चाहते हैं जा सकते हैं। ये हवाई टूर 14 मई 2022, 17 जून 2022, 15 जुलाई 2022 और 13 अगस्त 2022 को जायेगा।  इसकी विस्तृत जानकारी IRCTC के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल और वेबसाइट पर मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें – Twitter पर ट्वीट एडिट करने के बाद भी ऑरिजिनल ट्वीट देख पाएंगे

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews