यदि आप दक्षिण भारत घूमना चाहते हैं तो IRCTC का ये टूर प्लान है बेहतर मौका

अहमदाबाद-दानापुर-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। घूमने के शौक़ीन लोगों के लिए IRCTC नए नए टूर पैकेज प्लान बनाता है। IRCTC ने दक्षिण भारत की सैर के इच्छुक लोगों को देखते हुए एक शानदार टूर पैकेज बनाया है। इस प्लान में स्पेशल ट्रेन दक्षिण भारत के अधिकांश धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी।

IRCTC दक्षिण भारत यात्रा स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन लेकर जा रही है।  11 दिन/10 रात के इस टूर पैकज में IRCTC रामेश्वरम से कुर्नूल तक की यात्रा कराएगी।  इस टूर पैकेज में रामेश्वरम, मदुरै, पद्मनाभम मंदिर, श्री पद्मावती अम्मवेरु मंदिर, श्री कलाहस्ती मंदिर, कपिलेश्वर स्वामी मंदिर और मल्लिकार्जुन मंदिर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – रणवीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत ही जल्द करने जा रहे शादी, जाने तारीख और जगह

दक्षिण भारत टूर पैकेज का किराया IRCTC ने 20440/- प्रति व्यक्ति रखा है। इस स्पेशल ट्रेन के लिए IRCTC ने बोर्डिंग और डे बोर्डिंग की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर और वीरांगना लक्ष्मीबाई (झाँसी) रेलवे स्टेशन पर दी है। ये स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल को रवाना होगी। यदि आप भी दक्षिण भारत की यात्रा करना चाहते हैं तो इस टूर से सम्बंधित पूरी जानकारी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट, और ट्विटर हैंडिल पर उपलब्ध हैं।

 ये भी पढ़ें – चिलचिलाती गर्मी में खाएं पानी से भरपूर ये Food, रहेंगे तरोताजा और फिट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews