IMA ने किया देशव्यापी हड़ताल का एलान, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की जाँच

कोलकाता के प्रतिष्ठित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ हर तरफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं अब IMA ने भी हड़ताल करने का एलान किया है।
IMA ने किया देशव्यापी हड़ताल का एलान, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की जाँच

कोलकाता के प्रतिष्ठित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए क्रूरतापूर्ण रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया है। दरअसल इस घटना ने न केवल चिकित्सा समुदाय को बल्कि आम जनता को भी गहरा सदमा पहुँचाया है। वहीं इस गंभीर घटना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन अब और तेज हो गए हैं, और लोग इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने चिकित्सा जगत और समाज के विभिन्न वर्गों में गहरी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है।

घटना की जाँच CBI को सौंपी गई

दरअसल इस गंभीर घटना की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई है, जो इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बता दें कि सीबीआई ने जांच के दौरान अब तक कई लोगों से पूछताछ की है। गुरुवार को CBI ने मृतक ट्रेनी डॉक्टर के तीन सहपाठियों से गहन पूछताछ की, जिसमें घटना की रात की परिस्थितियों और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके अलावा, CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल सुरहिता पॉल को भी पूछताछ के लिए बुलाया।

देशव्यापी हड़ताल की घोषणा

वहीं घटना की भयावहता को देखते हुए, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कड़ा कदम उठाते हुए देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। IMA ने इस घटना की निंदा करते हुए मांग की है कि अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए और सरकार तुरंत केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम को लागू करे।

इस दिन से शुरू होगी हड़ताल

जानकारी के अनुसार IMA की हड़ताल 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू होगी और 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान सभी चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद रहेंगी। IMA ने इस हड़ताल के माध्यम से सरकार पर दबाव डालने का प्रयास किया है ताकि अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश

दरअसल IMA ने इस हड़ताल के दौरान कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हाल ही में हुई हिंसा की घटना को लेकर भी विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है। संगठन का मानना है कि सरकार द्वारा तत्काल और सख्त कदम उठाए जाने चाहिए ताकि चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा का माहौल बने और डॉक्टरों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews