आज रहेगी IMA की हड़ताल, सरकारी-निजी हॉस्पिटल्स में बंद रहेगी ऑपरेशन और ओपीडी की सेवाएं, FORDA का भी मिला समर्थन

कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में देशभर में जगह जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं आज से IMA ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
आज रहेगी IMA की हड़ताल, सरकारी-निजी हॉस्पिटल्स में बंद रहेगी ऑपरेशन और ओपीडी की सेवाएं, FORDA का भी मिला समर्थन

कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले ने देशभर में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। दरअसल इस दुखद घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज (17 अगस्त) राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार इस हड़ताल के दौरान देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) और ऑपरेशन सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, मरीजों की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को चालू रखा जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति का सामना किया जा सके।

घटना से डॉक्टरों में आक्रोश

दरअसल यह हड़ताल कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के विरोध में की जा रही है। इस घटना ने न केवल कोलकाता बल्कि पूरे देश में गुस्से की लहर फैला दी है। डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों के साथ-साथ आम जनता भी इस घटना से गहरे सदमे में है। इस घटना के बाद से विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन और विरोध रैलियां आयोजित की जा रही हैं।

IMA की प्रमुख मांग

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करना: बता दें कि IMA ने मांग की है कि सरकार अस्पतालों को सुरक्षित जोन घोषित करे ताकि डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम (सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट) को लागू करना: इसके साथ ही IMA ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह तुरंत केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम लागू करे, जिससे डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को हिंसा और उत्पीड़न से बचाया जा सके।

FORDA की भी हड़ताल की घोषणा

दरअसल ‘फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ (FORDA) ने भी इस हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। FORDA ने कोलकाता की घटना पर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की है और IMA की मांगों के समर्थन में खड़े होने का निर्णय लिया है। इससे पहले, FORDA ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और हिंसा के खिलाफ दो दिन की हड़ताल की थी, जिसे सरकार के साथ बातचीत के बाद वापस लिया गया था। लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए, FORDA ने IMA के साथ मिलकर इस हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है।

घटना की जाँच CBI को सौंपी गई

दरअसल इस गंभीर घटना की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई है, जो इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बता दें कि सीबीआई ने जांच के दौरान अब तक कई लोगों से पूछताछ की है। गुरुवार को CBI ने मृतक ट्रेनी डॉक्टर के तीन सहपाठियों से गहन पूछताछ की, जिसमें घटना की रात की परिस्थितियों और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके अलावा, CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल सुरहिता पॉल को भी पूछताछ के लिए बुलाया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews