IMD Alert : बदले मौसम के तेवर, गर्मी से मिलेगी राहत, यहां येलो अलर्ट, यहां ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

imd alert

IMD Alert, Today Weather UPdate : उत्तर से लेकर दक्षिण तक इस समय लोगों को प्रचंड गर्मी सता रही है, अब लोग झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ये इंतजार अब जल्दी ही खत्म होने जा रहा है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather Update) का ताजा अपडेट ये बता रहा है कि भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी से राहत मिलेगी, अब हीटवेव यानि लू की स्थिति कम ही देखने को  मिलेगी और जल्दी ही लोगों को झमाझम बारिश का अनद मिलेगा। उधर मौसम विभाग ने मौसम में आये परिवर्तन को देखते हुए कुछ राज्यों में येलो अलर्ट तो कुछ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज यहां बारिश की पूरी संभावना 

मानसून के पूर्वानुमान के बीच मौसम विभाग ने आज का अपडेट जारी किया है, अपडेट के मुताबिक आज पश्चिम बंगाल,  उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र , कर्नाटक, तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है, मौसम विभाग ने इन राज्यों में अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां बारिश के साथ -साथ बिजली भी कड़क सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

राजधानी दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज 

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार से ही मौसम में बदलाव देखा गया है, आज भी यहाँ गर्मी से थोड़ी राहत है। कल से यहां पर बारिश हो रही है और आज भी यहां हल्की से भारी बारिश की संभावना दिख रही है। मौसम विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से यहां पर बारिश हो रही है। इस विक्षोभ का असर 28 मई तक रहेगा इसलिए यहां पर अगले तीन-चार दिन बारिश की संभावना है। लगातार बारिश से दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी और तपन से राहत मिली है ।

उत्तराखंड में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में दो दिन पहले 23 मई की रात मौसम ने अचानक करवट ली, लोग जब सो रहे थे तब तेज हवाओं के साथ कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई । मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 26 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा,  इसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ तेज बौछार होने, ओलावृष्टि, वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना जताई है, मौसम विभाग ने 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है ।

शिमला और इसके आसपास का ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में छिटपुट जगहों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग ने शिमला और इसके आसपास के इलाकों में 25, 26 और 27 मई को छिटपुट जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है क्योंकि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश कर गया है और इसके चलते राज्य में व्यापक वर्षा हो सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews