IMD Alert: कई सिस्टम एक्टिव, दिल्ली समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, राजस्थान समेत 5 में ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें IMD का पूर्वानुमान

imd weather

IMD Alert Today 2023: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पूरे देश के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। IMD के मुताबिक, सोमवार तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश तो पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ जगहों पर छिटपुट ओले गिरने की भी संभावना है। वही हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका व्यक्त की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर मौजूद है, जिसके कारण 1 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु में अधिकांश जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।वही एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पड़ोस पर बना हुआ है, जिसके असर से 30 जनवरी तक जारी रहेगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।वही जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में सामान्य से भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • भारतीय मौसम विभाग ने आज 30 जनवरी को दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।
  • हरियाणा के यमुनानगर, कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद और यूपी के सहारनपुर, गंगोह, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली और आस-पास के इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  •  चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर और आस-पास के क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
  • दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ आज तूफान का भी अलर्ट है। उत्तर भारत के राज्यों में बादल छाए रहेंगे।
  • फरवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली एवं यूपी में कोहरे का भी असर देखने को मिल सकता है।
  •  राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार तक बना रहेगा। आज राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने, गरजने और बारिश होने की संभावना है। वहीं इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।वही दौसा, अलवर, धौलपुर, भरतपुर, टोंक, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाईमाधोपुर, बूंदी, करौली में बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान के डीग, लक्ष्मणगढ़ और भरतपुर में भी बारिश का अनुमान है।
  • अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और यूपी के कुछ हिस्सों में ओले गिर सकते हैं। चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलाखुआ, हापुड़, गुलौटी समेत तमाम इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
  • यूपी के 42 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों में यूपी के सहारनपुर, गंगोह, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, सकोटी टांडा, मेरठ , हाथरस और मथुरा में बारिश की संभावना जताई है।इन जिलों में तेज हवाओं और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बुलंदशहर, कासगंज, एटा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना विभाग ने जताई है।
  • हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ जगहों पर छिटपुट ओले गिरने की भी संभावना है।वही एमपी में भी एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews