IMD Alert : UP – Bihar में भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

IMD Alert : UP – Bihar में भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के कई हिस्से इन दिनों बारिश (IMD Alert) के कारण आये कहर से जूझ रहे हैं। कहीं भू स्खलन हो रहा है तो कहीं नदियां उफान पर हैं, बहुत से क्षेत्र बाढ़ के कारण जलमग्न हैं। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर  प्रदेश और बिहार में भारी बारिश (IMD Monsoon) की चेतावनी जारी की है इसके अलावा मौसम विभाग (IMD Weather update) ने कई अन्य राज्यों के लिए भी ऑरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किया है।

देश के कई हिस्सों में जहाँ बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है वहीँ उत्तर प्रदेश के कई हिसे मानसून का इन्तजार कर रहा है, यूपी का किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठा है।  भारत मौसम विभाग ने जो रिपोर्ट जारी की है वो उसे राहत पहुंचा सकती है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 3 दिन तक जारी रहेगा झमाझम का दौर, 22 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, मानसूनी ट्रफ लाइन बीकानेर, कोटा, मध्य प्रदेश से होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।  इससे बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश (IMD Rain) की संभावनाएं बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी भी महंगी, कीमतें देखने के बाद ही खरीदें

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  मानसून के सक्रिय होने के साथ ही यहां 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश की सम्भावना है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर क्षेत्र में भू स्खलन और बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें – सज्जन के गढ़ में मजबूत हुई Congress, तीसरे मोर्चे ने भरा दम, BJP को नुकसान

दिल्ली में लोग उमस से परेशान हैं जिसे उन्हें राहत मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।  भारत मौसम विभाग ने भारी बारिश की सम्भावना जताते हुए येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो से तीन दिन तक  दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

पंजाब और हरियाणा में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने पंजाब के 12 और हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (IMD Orange Alert) जारी किया है।  इन राज्यों के अलावा मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड  और महाराष्ट्र में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews