IMD Alert : मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव! हिमाचल समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों से मानसून विदा, जानें दिल्ली-यूपी का हाल

imd weather

IMD Alert/Weather Update Today: अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में देशभर के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कहीं तेज बारिश का असर देखने को मिल रहा है तो कहीं मानसून के विदा होते ही कहीं ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी बीच बंंगाल की खाड़ी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे कई राज्यों के मौसम को प्रभावित सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।वही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

12 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • आईएमडी के अनुसार, उत्तर पूर्वी भारत के हिस्सों में अति भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।
    9 से 11 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से भारी बारिश तो 10 अक्टूबर को कर्नाटक और केरल में भारी बारिश होने की संभावना है।
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
  • आज से 12 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु , दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है।
  • आज 9 और 10 अक्टूबर को तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 10 और 11 अक्टूबर को केरल में भारी बारिश का अनुमान है। 10 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे पर चक्रवात आने की संभावना है।
  • पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में भी तेज बारिश हो सकती है। जबकि माहे, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बरसात होने के आसार है।
  • दिल्ली के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार 10 अक्टूबर कोदिल्ली और इसके आसपास के इलाकों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बाकी दिनों में आसमान साफ ​​रहेगा।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

आज इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में भी बारिश के आसार है। वही तमिलनाडु, केरल सहित देश के दक्षिणी भागों और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कुछ अच्छी बारिश हो सकती है।  आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने के आसार है।

मानसून की विदाई का क्रम जारी

IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा लखनऊ, सतना, नागपुर, परभणी, पुणे और अलीबाग से होकर गुजर रही है, अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ महाराष्ट्र के अधिक हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी होने का अनुमान है।वही अगले दो से तीन दिन के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, साउथ वेस्ट मानसून की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews