12 से 24 अप्रैल के बीच अरब सागर करेगा उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल जाने वाले रहें सावधान, देखें IMD का पूर्वानुमान

imd rainfall, imd weather update

IMD Alert India : अप्रैल महिने में देशभर के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने अगले दो हफ्ते में मौसम में आने वाले बदलावों को लेकर सूचना जारी की है। IMD के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चड़ीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पश्चिमी राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव अरब सागर से आ रही नमी और अलग अलग मौसम प्रणालियों के बनने से हो रहा है।

यहां जानिए राज्यों के मौसम का ताजा हाल

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट और बालिस्तान में 13 और 14 अप्रैल को भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। वहीं विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए यह अलर्ट केवल 14 अप्रैल तक जारी किया है।
  •  अगर पंजाब और उत्तराखंड की बात करें तो यहां हल्की बारिश , तेज़ आंधी और ओला वृष्टि की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। इस दौरान सबसे ज्यादा इन दो राज्यों के मैदानी इलाके प्रभावित होंगे। यह सिलसिला 13 अप्रैल से शुरू होकर 16 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है।
  • पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ पश्चिमी राजस्थान के मैदानी इलाकों में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।  पूर्वी राजस्थान की तो यहां हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है जबकि पश्चिमी राजस्थान से यह गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की बात कही गई है।
  • इसके अलावा  शनिवार को IMD द्वारा मध्य भारत पर बारिश, आंधी तूफान और ओलावृष्टि को लेकर जारी की गई सूचना में विभाग द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है (ज्यादा जानकारी के लिए 11 अप्रैल IMD की हमारी ख़बर पढ़ें)
  • बात करें मध्य प्रदेश की तो अभी भी होशंगाबाद, बैतूल, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रेड कैटेगरी में रखा है। इसके अलावा लगभग 10 जिलों को ऑरेंज कैटेगरी में रखा गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews