IMD: देश के इन राज्यों में हीटवेव को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में बारिश की जताई संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है, जबकि बिहार और बंगाल में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
IMD: देश के इन राज्यों में हीटवेव को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में बारिश की जताई संभावना

IMD Weather Update: वर्तमान में दक्षिण भारत के राज्यों के अलावा, उत्तर भारत में भी लू और गर्मी की तपन बढ़ रही है। दरअसल गंगा तटीय क्षेत्रों, बिहार, ओडिशा जैसे राज्यों में मौसम विभाग (IMD) ने लू वार्निंग (Heat Wave Alert) जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को राहत मिली है। जानकारी के अनुसार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी लू की संभावना बताई है।

IMD ने जारी किया इन राज्यों में लू को लेकर रेड अलर्ट:

दरअसल उत्तर-पूर्व के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इसके साथ ही, बिहार, बंगाल, और ओडिशा के कई जिलों में लू की चिंता है। मौसम विभाग (IMD) ने इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है, और स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर पीने के लिए पानी की व्यवस्था के साथ-साथ धूप से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था भी की जा रही है। जबकि दूसरी ओर, पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है, और लोगों को सुरक्षित रहने के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यहां होगी गरज/चमक के साथ बारिश:

दरअसल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बढ़ रहे दबाव के चलते उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। दरअसल सोमवार की शाम को तेज हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में मौसम को सुखद बना दिया था। जिससे दिल्ली-एनसीआर में थोड़ी राहत मिली। वहीं मंगलवार को भी मौसम विभाग ने गरज/चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे राजधानी दिल्ली के क्षेत्र में लोगों को गर्मी से थोड़ी सहायता मिल सकती है।

हीट वेव को लेकर इन राज्यों में अलर्ट:

जानकारी ने अनुसार मौसम विभाग (IMD) ने हीट वेव की वजह से कई राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल बिहार, बंगाल, और ओडिशा में लू की स्थिति के बारे में लोगों को चेतावनी दी गई है, जबकि दक्षिण भारतीय राज्यों में भी गर्मी और लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें कर्नाटक, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews